अररिया में 360 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद:मिशन प्रहार के तहत एक्शन, तस्कर कार छोड़कर भागा

अररिया में 360 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद:मिशन प्रहार के तहत एक्शन, तस्कर कार छोड़कर भागा

अररिया आरएस थाना पुलिस ने मिशन प्रहार अभियान के तहत अवैध नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शहर के गोढ़ी चौक नहर कट के पास एक क्षतिग्रस्त फॉर्च्यूनर कार से 360 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की। हालांकि, शराब तस्कर मौके से कार छोड़कर भागने में सफल रहा। अररिया एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक लग्जरी कार से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब शहर में लाई जा रही है। सूचना मिलते ही आरएस थाना पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विभिन्न मार्गों पर नाकेबंदी कर दी। अनुमानित बाजार कीमत लाखों रुपये बताई गोढ़ी चौक नहर कट क्षेत्र में संदिग्ध फॉर्च्यूनर कार दिखने पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। तस्कर ने बैरियर तोड़कर भागने की कोशिश की, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें 360 लीटर अवैध विदेशी शराब के पैकेट मिले। बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया पुलिस अब बरामद शराब के स्रोत और गंतव्य का पता लगाने में जुटी है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई थी और शहर के किस इलाके में इसकी आपूर्ति की जानी थी। फॉर्च्यूनर कार के मालिक और चालक की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है। यह कार्रवाई मिशन प्रहार के तहत जिले में अवैध नशा, शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे और किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अररिया आरएस थाना पुलिस ने मिशन प्रहार अभियान के तहत अवैध नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शहर के गोढ़ी चौक नहर कट के पास एक क्षतिग्रस्त फॉर्च्यूनर कार से 360 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की। हालांकि, शराब तस्कर मौके से कार छोड़कर भागने में सफल रहा। अररिया एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक लग्जरी कार से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब शहर में लाई जा रही है। सूचना मिलते ही आरएस थाना पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विभिन्न मार्गों पर नाकेबंदी कर दी। अनुमानित बाजार कीमत लाखों रुपये बताई गोढ़ी चौक नहर कट क्षेत्र में संदिग्ध फॉर्च्यूनर कार दिखने पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। तस्कर ने बैरियर तोड़कर भागने की कोशिश की, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें 360 लीटर अवैध विदेशी शराब के पैकेट मिले। बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया पुलिस अब बरामद शराब के स्रोत और गंतव्य का पता लगाने में जुटी है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई थी और शहर के किस इलाके में इसकी आपूर्ति की जानी थी। फॉर्च्यूनर कार के मालिक और चालक की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है। यह कार्रवाई मिशन प्रहार के तहत जिले में अवैध नशा, शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे और किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *