Rishabh Pant Resign captaincy: ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी, IPL 2026 खत्म होने से पहले इस्तीफों का दौर शुरू

Rishabh Pant Resign captaincy: ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी, IPL 2026 खत्म होने से पहले इस्तीफों का दौर शुरू

Rishabh Pant steps down as LSG captain: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का सीजन बेहद निराशाजनक रहा। टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही और 14 मैचों में सिर्फ 4 जीत हासिल कर सकी। इस खराब प्रदर्शन के बाद टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इसकी आधिकारिक घोषणा की।

LSG ने पंत के कप्तानी छोड़ने की पुष्टि की

फ्रेंचाइजी ने लिखा, “लखनऊ सुपर जायंट्स यह औपचारिक तौर पर घोषित करना चाहती है कि ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी के साथ अपनी कप्तानी की जिम्मेदारियों से मुक्त होने का अनुरोध किया है। फ्रेंचाइजी ने तत्काल प्रभाव से उनके इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।”

टॉम मूडी ने दिया यह बयान

एलएसजी के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने कहा, “ऋषभ ने खुद इस अनुरोध के साथ फ्रेंचाइजी से संपर्क किया था। हमने सम्मानपूर्वक इसे स्वीकार कर लिया है। ऐसे फैसले कभी आसान नहीं होते। हम उन सभी योगदानों के लिए आभारी हैं जो उन्होंने बतौर कप्तान ड्रेसिंग रूम में दिए। अब हमारा पूरा ध्यान टीम के पुनर्निर्माण और सर्वश्रेष्ठ मानकों तक पहुंचने पर है।”

LSG के लिए ऋषभ पंत का IPL रिकॉर्ड

सीजन टीम मैच पारियां नाबाद रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर औसत शतक अर्धशतक कैच स्टंपिंग
IPL 2026 LSG 14 13 2 312 68* 28.36 0 1 10 0
IPL 2025 LSG 14 13 2 269 118* 24.45 1 1 5 1

बता दें कि आईपीएल 2026 की नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, जो इस सीजन की सबसे बड़ी बोली थी। पंत की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में भी औसत रहा था, जहां उन्होंने 14 मैचों में 6 जीत हासिल की थीं और पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर रही थी। लेकिन आईपीएल 2026 में प्रदर्शन और भी खराब रहा।

ऋषभ पंत का IPL में रिकॉर्ड

टूर्नामेंट / वर्ष टीमें मैच (Mat) पारियां (Inns) रन (Runs) सर्वोच्च स्कोर (HS) औसत (Ave) स्ट्राइक रेट (SR) शतक (100s) अर्धशतक (50s)
आईपीएल (कुल) 2 टीमें 139 136 3865 128* 33.60 146.79 2 20
आईपीएल 2026 LSG 14 13 312 68* 28.36 138.05 0 1
आईपीएल 2025 LSG 14 13 269 118* 24.45 133.16 1 1
आईपीएल 2024 DC 13 13 446 88* 40.54 155.40 0 3
आईपीएल 2022 DC 14 13 340 44 30.90 151.78 0 0
आईपीएल 2021 DC 16 16 419 58* 34.91 128.52 0 3
आईपीएल 2020/21 DC 14 14 343 56 31.18 113.95 0 1
आईपीएल 2019 DC 16 16 488 78* 37.53 162.66 0 3
आईपीएल 2018 DC 14 14 684 128* 52.61 173.60 1 5
आईपीएल 2017 DC 14 14 366 97 26.14 165.61 0 2
आईपीएल 2016 DC 10 10 198 69 24.75 130.26 0 1

पंत का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। आईपीएल 2026 में उन्होंने 14 मैचों की 13 पारियों में 28.36 की औसत से 312 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 138.05 रहा और बतौर विकेटकीपर उन्होंने 10 कैच भी लपके। वहीं उन्होंने आईपीएल 2025 में 14 मैचों की 13 पारियों में 24.45 की मामूली औसत से 269 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 133.16 का रहा था। पंत ने पिछले सीजन में एक शतक और एक अर्धशतक लगाया था।

दोनों सीजन में कुछ खास नहीं कर पाये पंत

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पंत ने दो सीजन में 28 मैच खेले हैं। इनकी 26 पारियों में उन्होंने 22.34 की औसत से 581 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक और एक शतक लगाए हैं। एलएसजी को दो सीजन में पंत का एक रन 9 लाख 26 हज़ार 643 रुपये का पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *