ठाकुरजी मंदिर का 33वां वार्षिक महोत्सव, धर्म ध्वजा चढ़ाईं:साधु-संतों और भामाशाह परिवारों को सम्मानित किया, भजन संध्या में नाचे श्रद्धालु

ठाकुरजी मंदिर का 33वां वार्षिक महोत्सव, धर्म ध्वजा चढ़ाईं:साधु-संतों और भामाशाह परिवारों को सम्मानित किया, भजन संध्या में नाचे श्रद्धालु

जालोर शहर के मेन बाजार में ठाकुरजी मंदिर का दो दिवसीय 33वां वार्षिक महोत्सव शुक्रवार को संपन्न हुआ। माली समाज ठाकुर की ओर से भामाशाह परिवार मोड़ाराम पुत्र सवाराम सुन्देशा ने मंदिर शिखर पर अमर ध्वजा चढ़ाईं। साथ ही भगवान ठाकुरजी की महाआरती की गई। माली समाज ठाकुर के पांच पट्टी सेवा संस्थान के अध्यक्ष भोमाराम माली ने बताया कि सुबह महाआरती की गई। इसके बाद लालपोल में वागेश्वरमठ में सांधु-सतों और भामाशाह परिवार व सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं का साफा व दुपट्टा पहनाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। भोजन प्रसादी का भी आयोजन किया गया। इस दौरान जालोर में माली समाज के व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रख कर महोत्सव में शामिल हुए। इससे पूर्व 28 मई की सुबह मंदिर परिसर में भवन का आयोजन किया गया। इसमें लेहराराम पुत्र उकाराम गहलोत परिवार ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहुतियां दीं। रात को भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें सुप्रसिद्ध गायक प्रवीण माली एंड पार्टी (सिरोही) और खुशबू माली (मारवाड़ जंक्शन) ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। समारोह में आगामी वर्ष 2027 में होने वाले 34वें वार्षिक महोत्सव के विभिन्न चढ़ावों की बोलियां भी लगाई गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *