हाथरस में सड़क हादसे में युवक की मौत:आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

हाथरस में सड़क हादसे में युवक की मौत:आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

हाथरस में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह घटना आज शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के हतीसा पुल के पास हुई, जब एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान अलीगढ़ के जमालपुर निवासी 21 वर्षीय फैजान पुत्र साबिर खां के रूप में हुई है। फैजान अलीगढ़ में सिलाई-कढ़ाई का काम करता था। घायलों में गांव टुकसान निवासी अनीस और एक अन्य युवक शामिल हैं, जिनका उपचार कराया गया है। फैजान अपने दो साथियों के साथ आगरा गया था, जहां उन्होंने ताजमहल देखा था। चालक वाहन सहित मौके से फरार ये तीनों बाइक पर सवार होकर अलीगढ़ वापस लौट रहे थे, तभी हतीसा पुल के निकट उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक फैजान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। फैजान अविवाहित था। मृतक के परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *