मुंगेर जिले के विभिन्न नगर निकायों में सशक्त स्थाई समिति के गठन के लिए शुक्रवार को चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मतगणना और परिणामों की घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशियों को निर्वाची अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए और उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुंगेर नगर निगम में सात सदस्यीय सशक्त स्थाई समिति के लिए मतदान हुआ। निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार की देखरेख में यह प्रक्रिया पूरी हुई। चुनाव परिणामों के अनुसार, प्रसून कुमार को 11 मत, मीणा देवी को 15 मत, विकास आनंद को 12 मत, अनिल कुमार सिंह को 14 मत, अंजलि कुमारी को 2 मत, राजेश कुमार ठाकुर को 14 मत और पंकज कुमार को 1 मत प्राप्त हुए, जिससे वे विजयी घोषित किए गए। चुनाव प्रक्रिया प्रखंड मुख्यालय सभागार में संपन्न हुई नगर परिषद जमालपुर में पांच सदस्यीय सशक्त स्थाई समिति के गठन के लिए नए सभागार में चुनाव आयोजित किया गया। इसमें चार सदस्य निर्विरोध चुने गए, जिनमें कैलाश कुमार, दीपा सिन्हा, अमित कुमार और शाहिना खातून शामिल हैं। शेष एक सीट के लिए हुए गुप्त मतदान में वार्ड संख्या 13 के पार्षद आलोक कुमार ने जीत हासिल की। नगर पंचायत संग्रामपुर में तीन पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया प्रखंड मुख्यालय सभागार में संपन्न हुई। कुल छह वार्ड पार्षदों ने नामांकन दाखिल किया था। मतगणना के बाद सरोजनी देवी, सरिता देवी और वंदना कुमारी को क्रमशः सदस्य संख्या एक, दो और तीन के लिए विजयी घोषित किया गया। किसी भी पद पर कोई मुकाबला नहीं था नगर पंचायत तारापुर में अनुमंडल सभागार में एसडीओ सह चुनाव पदाधिकारी राकेश रंजन कुमार की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। नामांकन और जांच प्रक्रिया के बाद शुभम वर्मा, रोमित कुमार और नितेश घोष को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया, क्योंकि किसी भी पद पर कोई मुकाबला नहीं था। हवेली खड़गपुर नगर परिषद में तीन स्थाई समिति सदस्यों के चुनाव में पूजा देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं। वहीं मोहम्मद तस्लीमुद्दीन और अनूवेश कुमार उर्फ अनूपेश ने 18-18 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। उत्पादन सभागार में प्रशासनिक निगरानी में मतदान कराया नगर पंचायत असरगंज में भी स्थाई सशक्त समिति के चुनाव को लेकर दुग्ध उत्पादन सभागार में प्रशासनिक निगरानी में मतदान कराया गया। यहां तीन पदों के लिए छह प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना के बाद सोनी कुमारी को तीन मत, रोहित रविदास को तीन मत तथा दवेंद्र कुमार को पांच मत प्राप्त हुए और उन्हें विजयी घोषित किया गया। निर्वाची पदाधिकारी शशांक कुमार ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपा। मुंगेर जिले के विभिन्न नगर निकायों में सशक्त स्थाई समिति के गठन के लिए शुक्रवार को चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मतगणना और परिणामों की घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशियों को निर्वाची अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए और उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुंगेर नगर निगम में सात सदस्यीय सशक्त स्थाई समिति के लिए मतदान हुआ। निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार की देखरेख में यह प्रक्रिया पूरी हुई। चुनाव परिणामों के अनुसार, प्रसून कुमार को 11 मत, मीणा देवी को 15 मत, विकास आनंद को 12 मत, अनिल कुमार सिंह को 14 मत, अंजलि कुमारी को 2 मत, राजेश कुमार ठाकुर को 14 मत और पंकज कुमार को 1 मत प्राप्त हुए, जिससे वे विजयी घोषित किए गए। चुनाव प्रक्रिया प्रखंड मुख्यालय सभागार में संपन्न हुई नगर परिषद जमालपुर में पांच सदस्यीय सशक्त स्थाई समिति के गठन के लिए नए सभागार में चुनाव आयोजित किया गया। इसमें चार सदस्य निर्विरोध चुने गए, जिनमें कैलाश कुमार, दीपा सिन्हा, अमित कुमार और शाहिना खातून शामिल हैं। शेष एक सीट के लिए हुए गुप्त मतदान में वार्ड संख्या 13 के पार्षद आलोक कुमार ने जीत हासिल की। नगर पंचायत संग्रामपुर में तीन पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया प्रखंड मुख्यालय सभागार में संपन्न हुई। कुल छह वार्ड पार्षदों ने नामांकन दाखिल किया था। मतगणना के बाद सरोजनी देवी, सरिता देवी और वंदना कुमारी को क्रमशः सदस्य संख्या एक, दो और तीन के लिए विजयी घोषित किया गया। किसी भी पद पर कोई मुकाबला नहीं था नगर पंचायत तारापुर में अनुमंडल सभागार में एसडीओ सह चुनाव पदाधिकारी राकेश रंजन कुमार की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। नामांकन और जांच प्रक्रिया के बाद शुभम वर्मा, रोमित कुमार और नितेश घोष को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया, क्योंकि किसी भी पद पर कोई मुकाबला नहीं था। हवेली खड़गपुर नगर परिषद में तीन स्थाई समिति सदस्यों के चुनाव में पूजा देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं। वहीं मोहम्मद तस्लीमुद्दीन और अनूवेश कुमार उर्फ अनूपेश ने 18-18 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। उत्पादन सभागार में प्रशासनिक निगरानी में मतदान कराया नगर पंचायत असरगंज में भी स्थाई सशक्त समिति के चुनाव को लेकर दुग्ध उत्पादन सभागार में प्रशासनिक निगरानी में मतदान कराया गया। यहां तीन पदों के लिए छह प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना के बाद सोनी कुमारी को तीन मत, रोहित रविदास को तीन मत तथा दवेंद्र कुमार को पांच मत प्राप्त हुए और उन्हें विजयी घोषित किया गया। निर्वाची पदाधिकारी शशांक कुमार ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपा।


