हापुड़ जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने 4 चौकी इंचार्ज समेत 14 उपनिरीक्षकों (दरोगा) का तबादला किया है। इस फेरबदल से पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, थाना हापुड़ देहात की अयोध्यापुरी चौकी प्रभारी रमेश चंद गौतम को जदीद चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, गढ़मुक्तेश्वर थाने में तैनात उपनिरीक्षक राहुल अत्री को अयोध्यापुरी चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। साइलो द्वितीय चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह को ब्रजनाथपुर चौकी का प्रभार सौंपा गया है, जबकि मीडिया सेल के प्रभारी आशु भारद्वाज को साइलो द्वितीय चौकी का प्रभारी बनाया गया है। अन्य तबादलों में, पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार को धौलाना थाने का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। हापुड़ कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक शशांक सिंह को कोतवाली का वरिष्ठ उपनिरीक्षक नियुक्त किया गया है। पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक गिरीज सिंह, भाव प्रकाश सिंह, अंकुर कुमार, विनीत दीक्षित, यतेंद्र पाल सिंह और मनोहर लाल को थाना सिंभावली में तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, उपनिरीक्षक विनोद गोस्वामी को जनसूचना सेल का प्रभारी और उपनिरीक्षक यतेंद्र कुमार को सम्मन सेल में तैनात किया गया है। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि ये तबादले पूरी तरह से प्रशासनिक आवश्यकताओं और जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। उन्होंने नए तैनात अधिकारियों से सक्रियता से कार्य करने, अपराध नियंत्रण और जनसेवा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।


