नालंदा में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना:गर्मी और उमस से लोगों को मिली राहत, हल्की बारिश में ही सड़कों पर भरा पानी

नालंदा में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना:गर्मी और उमस से लोगों को मिली राहत, हल्की बारिश में ही सड़कों पर भरा पानी

नालंदा में शुक्रवार की सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए। पहले हल्की बूंदाबांदी हुई और फिर झमाझम बारिश ने पूरे इलाके को तरबतर कर दिया। इस बारिश ने पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप से झुलस रहे आम जनजीवन को बड़ी राहत दी है। बारिश के बाद जिले का तापमान नीचे लुढ़क गया और मौसम पूरी तरह से खुशनुमा हो गया। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया था, जो बिल्कुल सटीक साबित हुआ। शुक्रवार सुबह हुई इस बारिश से जिले के किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई है। कृषि जानकारों का मानना है कि यह बारिश खेतों में नमी बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगी। खासकर धान की तैयारी, सब्जी और दलहन की खेती करने वाले किसानों के लिए यह फुहारें किसी संजीवनी से कम नहीं हैं। इससे खरीफ फसल की तैयारियों को काफी गति मिलेगी और किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद बंधी है। भैसासुर देवी स्थान के पास मुख्य सड़क पर घुटने भर पानी जमा एक तरफ जहां बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी तरफ मानसून से पहले हुई इस बारिश ने बिहार शरीफ नगर निगम के साफ-सफाई और नाला उड़ाही के दावों की पोल खोल कर रख दी है। थोड़ी देर की बारिश में ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। शहर में सबसे बदतर स्थिति रांची रोड की देखने को मिली, जहां भैसासुर देवी स्थान के पास मुख्य सड़क पर घुटने भर पानी जमा हो गया। इस जलजमाव के कारण दोपहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाही भारी रूप से प्रभावित हुई, वहीं पैदल चलने वाले राहगीरों का पानी के बीच से गुजरना भी मुहाल हो गया। रांची रोड के अलावा शहर के धनेश्वर घाट, अम्बेर चौक और पुल पर आदि प्रमुख चौराहों पर भी ऐसा ही जलजमाव का नजारा देखने को मिला। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण प्री-मानसून बारिश में ही शहर की ऐसी स्थिति देखकर स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन की कार्यशैली पर कड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। नालंदा में शुक्रवार की सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए। पहले हल्की बूंदाबांदी हुई और फिर झमाझम बारिश ने पूरे इलाके को तरबतर कर दिया। इस बारिश ने पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप से झुलस रहे आम जनजीवन को बड़ी राहत दी है। बारिश के बाद जिले का तापमान नीचे लुढ़क गया और मौसम पूरी तरह से खुशनुमा हो गया। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया था, जो बिल्कुल सटीक साबित हुआ। शुक्रवार सुबह हुई इस बारिश से जिले के किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई है। कृषि जानकारों का मानना है कि यह बारिश खेतों में नमी बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगी। खासकर धान की तैयारी, सब्जी और दलहन की खेती करने वाले किसानों के लिए यह फुहारें किसी संजीवनी से कम नहीं हैं। इससे खरीफ फसल की तैयारियों को काफी गति मिलेगी और किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद बंधी है। भैसासुर देवी स्थान के पास मुख्य सड़क पर घुटने भर पानी जमा एक तरफ जहां बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी तरफ मानसून से पहले हुई इस बारिश ने बिहार शरीफ नगर निगम के साफ-सफाई और नाला उड़ाही के दावों की पोल खोल कर रख दी है। थोड़ी देर की बारिश में ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। शहर में सबसे बदतर स्थिति रांची रोड की देखने को मिली, जहां भैसासुर देवी स्थान के पास मुख्य सड़क पर घुटने भर पानी जमा हो गया। इस जलजमाव के कारण दोपहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाही भारी रूप से प्रभावित हुई, वहीं पैदल चलने वाले राहगीरों का पानी के बीच से गुजरना भी मुहाल हो गया। रांची रोड के अलावा शहर के धनेश्वर घाट, अम्बेर चौक और पुल पर आदि प्रमुख चौराहों पर भी ऐसा ही जलजमाव का नजारा देखने को मिला। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण प्री-मानसून बारिश में ही शहर की ऐसी स्थिति देखकर स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन की कार्यशैली पर कड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *