सिंगरौली में बच्चे को बचाने में स्कॉर्पियो पलटी, 5 घायल:माड़ा पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया; शराब के नशे में होने की आशंका

सिंगरौली में बच्चे को बचाने में स्कॉर्पियो पलटी, 5 घायल:माड़ा पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया; शराब के नशे में होने की आशंका

सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह गर्रा नदी पुल के पास एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा एक बच्चे को बचाने के प्रयास में हुआ, जिसमें वाहन में सवार पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। स्कॉर्पियो में ड्राइवर समेत कुल पांच युवक सवार थे, जो जयंत-जयतपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। युवकों के नशे में होने की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ये युवक जयंत से माड़ा की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन तेज गति में था। पुलिस को आशंका है कि वाहन में सवार युवक शराब के नशे में थे। थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन बाधित हुआ। क्रेन की सहायता से वाहन को हटाकर यातायात सामान्य किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि वाहन में सवार सभी लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *