बनारस रेलवे स्टेशन के फ़ूड स्टाल से 7.10 लाख चोरी:सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, रात 1 बजे के बाद बेंच पर सोने गया था संचालक

बनारस रेलवे स्टेशन के फ़ूड स्टाल से 7.10 लाख चोरी:सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, रात 1 बजे के बाद बेंच पर सोने गया था संचालक

वाराणसी के बनारस रेलवे स्टेशन (मंडुआडीह) के प्लेटफार्म नंबर-8 से 7-10 लाख रुपए कैश और दो मोबाइल चोरी की घटना सामने आयी है। चोरी करने वाला चोरी सीसीटीवी में कैद हुआ है। यह चोरी प्लेटफार्म नंबर-8 पर बने जनरल स्टोर के स्टॉल से रात एक बजे हुई जब स्टाल के कर्मचारी स्टाल के सामने ही बेंच पर सो रहे थे। फिलहाल जीआरपी बनारस स्टेशन ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अग्रिम कार्रवाई कर रही है। आधी रात के बाद हुई घटना गुरुवार की शाम जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-8 पर स्थित जनरल स्टोर के कर्मचारी श्रवण यादव ने बताया – स्टेशन पर धनदेई देवी के नाम से एक फूड स्टाल है। जिसपर मै और मेरा भाई सतीश यादव निवासी सुल्तानपुर काम करते हैं। बुधवार की रात एक बजे के बाद हम दोनों अपने स्टाल के सामने लगी बेंच पर सोने चले गए थे। इसी समय पहुंचा हाफ नेकर में युवक श्रवण ने जीआरपी को बताया – इसी दौरान एक युवक हाफ नेकर और टीशर्ट में वहां पहुंचा। उसने काउंटर में रखे 7 लाख 10 हजार रुपए कैश और वहां रखे दो मोबाइल उठाये और वहां से चलता बना। जब हमारी आंख खुली और हमने देखा तो वहां न पैसों का बैग था और न हमारे मोबाइल। इसपर हमने आरपीएफ को सूचना दी और जीआरपी को भी बताया। सीसीटीवी में दिखा आरोपी आरपीएफ द्वारा लगाए गए बनारस स्टेशन के सीसीटीवी में जब चेक किया गया तो एक युवक एक बैग लेकर जाते दिखाई दे रहा है और उसके हाथ में कोल्ड्रिंक और चॉकलेट भी है। जो प्लेटफार्म से बाहर जा रहा है। वही कुछ देर पहले वही युवक बिना बैग के फुट ओवर ब्रिज पर दिखाई दिया है। फिलहाल जीआरपी और आरपीएफ ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *