हथियार तस्करी में पूर्व गन हाउस संचालक गिरफ्तार:एसटीएफ मेरठ यूनिट ने पूछताछ के लिए बुलाया था, साक्ष्य मिलने पर हिरासत में लिया

हथियार तस्करी में पूर्व गन हाउस संचालक गिरफ्तार:एसटीएफ मेरठ यूनिट ने पूछताछ के लिए बुलाया था, साक्ष्य मिलने पर हिरासत में लिया

एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने हथियार तस्करी के एक पुराने मामले में पूर्व गन हाउस संचालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पूर्व गन संचालक का कनेक्शन हथियार तस्कर अनिल बालियान उर्फ बंजी से जुड़ा होना सामने आया है। एसटीएफ ने आरोपी के पास से गन हाउस का कुछ रिकार्ड भी बरामद किया है। एएसपी एसटीएफ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि 23 नवंबर, 2024 को एसटीएफ ने हथियारों की खरीद फरोख्त में यूपी पुलिस के एक दरोगा के बेटे रोहन को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 17 अवैध बंदूक व भारी मात्रा में कारतूस पकड़े गए थे। उस मामले की विवेचना एसटीएफ ही करती चली आ रही थी। छानबीन के दौरान शिवा गन हाउस के पूर्व संचालक कंकरखेड़ा के शैलेंद्र सिंह की भूमिका भी सामने आई, जिन्हें गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अभी तक कुल 9 आरोपी हुए गिरफ्तार
एएसपी ने बताया कि वर्ष 2024 से लेकर अब तक इस मामले में कुल 9 आरोपी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं। अनिल बंजी को भी इसी प्रकरण में गिरफ्तार किया गया था। गुरुवार को विवेचना के दौरान ही शैलेंद्र सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गन हाउस के दस्तावेज किए गए बरामद
एएसपी ने बताया कि शैलेंद्र सिंह का पीएल शर्मा रोड पर शिवा गन हाउस के नाम से दुकान थी। एसटीएफ की छानबीन में उस गन हाउस का रिकार्ड तलब किया था। कुछ रिकार्ड गायब मिला लेकिन जितना हाथ आया, उसके आधार पर शैलेंद्र सिंह की भूमिका स्पष्ट हो गई। अब एक पिस्टल, गन हाउस का स्टॉक रजिस्टर, हथियार विक्रय रजिस्टर व हथियार के एक लाइसेंस की प्रति बरामद की गई है। पिस्टल की शिकायत के बाद गिरफ्तार
एएसपी ने बताया कि शैलेंद्र सिंह के द्वारा एक शख्स को धोखे से अवैध पिस्टल बेची गई थी। उससे जुड़ा रिकार्ड एसटीएफ के हाथ लगा था। शैलेंद्र सिंह ने स्वीकार किया है कि जो पिस्टल थी, वह उसने अनिल बंजी से खरीदी थी और फिर सेना के एक अफसर के नाम से उसे रजिस्टर में चढ़ाकर उसकी बिक्री कर दी थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *