कन्हारगांव जलाशय की 1987 की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त:आज प्रभावित हो सकता है शहर का जलप्रदाय

कन्हारगांव जलाशय की 1987 की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त:आज प्रभावित हो सकता है शहर का जलप्रदाय

छिंदवाड़ा में शुक्रवार को जलप्रदाय व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। नगर निगम ने जानकारी देते हुए बताया कि कन्हारगांव जलाशय से आने वाली ग्रेविटी पाइपलाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके कारण जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) तक पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पाइपलाइन के संधारण और मरम्मत कार्य के चलते 29 मई को जलप्रदाय प्रभावित होने की संभावना जताई गई है। नगर निगम के अनुसार वर्ष 1987 में स्थापित यह ग्रेविटी पाइपलाइन लंबे समय से उपयोग में है और अब विभिन्न स्थानों पर लीकेज एवं तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं। मरम्मत कार्य के दौरान शहर में पानी की सप्लाई बनाए रखने के लिए वैकल्पिक रूप से इंटेक वेल का संचालन किया जा रहा है। हालांकि निगम प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि संधारण कार्य के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी या मशीनी खराबी आती है, तो जलप्रदाय व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे जरूरत के अनुसार पानी का पर्याप्त भंडारण पहले से कर लें और सहयोग बनाए रखें। प्रशासन का कहना है कि जलप्रदाय व्यवस्था को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *