गयाजी में आज बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका:22 शिक्षकों की होगी भर्ती, सैलरी के साथ मिलेगा ट्रैवल का खर्च

गयाजी में आज बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका:22 शिक्षकों की होगी भर्ती, सैलरी के साथ मिलेगा ट्रैवल का खर्च

गयाजी में आज बेरोजगार युवाओं के लिए एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर अवर प्रादेशिक नियोजनालय केंदुई में लगेगी। इसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्था फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी की ओर से शिक्षक पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 22 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। शिक्षक पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। आयु सीमा 18 साल से 45 साल तक तय की गई है। 14 हजार हर महीने मिलेगी सैलरी चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह ₹14,500 वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, ट्रैवल और आवास भत्ता, पेड लीव और मेडिकल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। रोजगार शिविर का आयोजन सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर शिविर में पहुंचें। नियोजनालय प्रशासन ने बताया कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि स्थानीय स्तर पर नौकरी के अवसर मिल सकें। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि रोजगार शिविर की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क होगी और किसी भी अभ्यर्थी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। युवाओं को दलालों या फर्जी एजेंसियों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। गयाजी में आज बेरोजगार युवाओं के लिए एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर अवर प्रादेशिक नियोजनालय केंदुई में लगेगी। इसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्था फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी की ओर से शिक्षक पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 22 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। शिक्षक पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। आयु सीमा 18 साल से 45 साल तक तय की गई है। 14 हजार हर महीने मिलेगी सैलरी चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह ₹14,500 वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, ट्रैवल और आवास भत्ता, पेड लीव और मेडिकल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। रोजगार शिविर का आयोजन सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर शिविर में पहुंचें। नियोजनालय प्रशासन ने बताया कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि स्थानीय स्तर पर नौकरी के अवसर मिल सकें। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि रोजगार शिविर की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क होगी और किसी भी अभ्यर्थी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। युवाओं को दलालों या फर्जी एजेंसियों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *