बिहार में आज आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट:24 घंटे में 40°C से नीचे रहा जिलों का तापमान, 3 दिन भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

बिहार में आज आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट:24 घंटे में 40°C से नीचे रहा जिलों का तापमान, 3 दिन भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी पूरे राज्य में आंधी-बारिश का अलर्ट है। लगातार बादल और बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बीते 24 घंटे में राज्य का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस दौरान बेगूसराय में बादल छाए रहे। पटना, समस्तीपुर समेत कई जिलों में धूप निकली रही, लेकिन ठंडी हवा से उमस कम महसूस हुई। क्या बिहार में प्री-मानसून सीजन की शुरुआत हो चुकी है? मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार में मौजूदा स्थिति प्री-मानसून गतिविधियों की ओर इशारा कर रही है। आमतौर पर मई के अंतिम सप्ताह और जून की शुरुआत में बंगाल की खाड़ी से नमी आने लगती है, जिससे राज्य में गरज-तड़क, बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होता है। फिलहाल जो मौसम बन रहा है, वह उसी प्री-मानसून पैटर्न का हिस्सा माना जा रहा है। हालांकि अभी दक्षिण-पश्चिम मानसून की आधिकारिक एंट्री बिहार में नहीं हुई है, लेकिन मौसम का स्वरूप मानसून पूर्व गतिविधियों जैसा दिख रहा है। मौसम में बदलाव की वजह क्या है मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय स्तर पर बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है। इसी वजह से राज्य के कई हिस्सों में बादल बन रहे हैं और बारिश के साथ तेज हवा चल रही है। दिन में गर्मी और नमी बढ़ने से शाम के समय आंधी और वज्रपात की स्थिति बन रही है। अगले 7 दिनों में कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि इसके बाद अगले 4 दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। यानी राहत के बाद उमस और गर्मी फिर बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जून के पहले सप्ताह तक रुक-रुककर बारिश और तेज हवा का दौर जारी रह सकता है। पटना में कैसा रहेगा मौसम राजधानी में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। दिन के दौरान तेज हवा चल सकती है और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने पटना में वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन नमी बढ़ने से उमस महसूस हो सकती है। राज्य के सभी जिले का तापमान 40 डिग्री के नीचे पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश, बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं का असर अब तापमान पर भी साफ दिखने लगा है। राज्य के किसी भी जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार नहीं पहुंचा। सबसे अधिक तापमान कैमूर के भभुआ में 39.9 दर्ज किया गया, जबकि अधिकांश जिलों में तापमान 32 से 37 डिग्री के बीच रहा। 2 जून तक नहीं होगी 5वीं तक की क्लासेज पटना में 1-5वीं कक्षा तक के स्कूल बंद रहेंगे। गर्मी को देखते हुए डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम ने यह निर्णय लिया है। 2 जून तक स्कूल को बंद रखने का निर्देश दिया है। 6 से लेकर 8 क्लास तक के स्कूल 10.30 बजे के बाद किसी भी हालत में नहीं चलेंगे। बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी पूरे राज्य में आंधी-बारिश का अलर्ट है। लगातार बादल और बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बीते 24 घंटे में राज्य का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस दौरान बेगूसराय में बादल छाए रहे। पटना, समस्तीपुर समेत कई जिलों में धूप निकली रही, लेकिन ठंडी हवा से उमस कम महसूस हुई। क्या बिहार में प्री-मानसून सीजन की शुरुआत हो चुकी है? मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार में मौजूदा स्थिति प्री-मानसून गतिविधियों की ओर इशारा कर रही है। आमतौर पर मई के अंतिम सप्ताह और जून की शुरुआत में बंगाल की खाड़ी से नमी आने लगती है, जिससे राज्य में गरज-तड़क, बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होता है। फिलहाल जो मौसम बन रहा है, वह उसी प्री-मानसून पैटर्न का हिस्सा माना जा रहा है। हालांकि अभी दक्षिण-पश्चिम मानसून की आधिकारिक एंट्री बिहार में नहीं हुई है, लेकिन मौसम का स्वरूप मानसून पूर्व गतिविधियों जैसा दिख रहा है। मौसम में बदलाव की वजह क्या है मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय स्तर पर बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है। इसी वजह से राज्य के कई हिस्सों में बादल बन रहे हैं और बारिश के साथ तेज हवा चल रही है। दिन में गर्मी और नमी बढ़ने से शाम के समय आंधी और वज्रपात की स्थिति बन रही है। अगले 7 दिनों में कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि इसके बाद अगले 4 दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। यानी राहत के बाद उमस और गर्मी फिर बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जून के पहले सप्ताह तक रुक-रुककर बारिश और तेज हवा का दौर जारी रह सकता है। पटना में कैसा रहेगा मौसम राजधानी में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। दिन के दौरान तेज हवा चल सकती है और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने पटना में वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन नमी बढ़ने से उमस महसूस हो सकती है। राज्य के सभी जिले का तापमान 40 डिग्री के नीचे पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश, बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं का असर अब तापमान पर भी साफ दिखने लगा है। राज्य के किसी भी जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार नहीं पहुंचा। सबसे अधिक तापमान कैमूर के भभुआ में 39.9 दर्ज किया गया, जबकि अधिकांश जिलों में तापमान 32 से 37 डिग्री के बीच रहा। 2 जून तक नहीं होगी 5वीं तक की क्लासेज पटना में 1-5वीं कक्षा तक के स्कूल बंद रहेंगे। गर्मी को देखते हुए डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम ने यह निर्णय लिया है। 2 जून तक स्कूल को बंद रखने का निर्देश दिया है। 6 से लेकर 8 क्लास तक के स्कूल 10.30 बजे के बाद किसी भी हालत में नहीं चलेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *