चंदौली में दैत्रा बाबा मंदिर में वार्षिक पूजन और भंडारा:मंदिर में दर्शन पूजन कर श्रद्धालुओं ने प्रसाद लिया

चंदौली में दैत्रा बाबा मंदिर में वार्षिक पूजन और भंडारा:मंदिर में दर्शन पूजन कर श्रद्धालुओं ने प्रसाद लिया

दैत्रा बाबा मंदिर में गुरुवार शाम वार्षिक पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। सदर नगर पंचायत के कमला वार्ड स्थित मंदिर परिसर में कार्यक्रम की शुरुआत भजन-कीर्तन से हुई, जिसके बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर लोकमंगल की कामना की। आयोजकों ने बताया कि दैत्रा बाबा का यह प्राचीन मंदिर क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय लोगों ने कमेटी बनाकर हर वर्ष वार्षिक पूजन और भंडारे का आयोजन करने का संकल्प लिया है।
गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों और कमेटी सदस्यों ने आर्थिक और शारीरिक रूप से सहयोग किया। पूजा कमेटी के सदस्य मुन्ना पुजारी, राम सिंह मौर्य, रामू यादव, जितेंद्र विश्वकर्मा, सोनू विश्वकर्मा, सुनील शास्त्री, भूपेंद्र श्रीवास्तव और शिवेंद्र मौर्य ने बताया कि दैत्रा बाबा में लोगों की गहरी आस्था है और यहां पूजा करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *