खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है। बुधवार को नगर सभापति अर्चना कुमारी ने दो महत्वपूर्ण सड़क और नाला निर्माण योजनाओं का उद्घाटन किया। ये योजनाएं वार्ड संख्या 24 और वार्ड संख्या 35 में शुरू की गई हैं। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने सबसे पहले वार्ड संख्या-24 के खादी भंडार गली में आरसीसी नाला और पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस परियोजना पर लगभग 11 लाख 96 हजार 316 रुपये की लागत आएगी। स्थानीय लोग वर्षों से खराब सड़क और जलजमाव की समस्या से जूझ रहे थे, जिससे उन्हें आवाजाही में काफी परेशानी होती थी। अब इस निर्माण कार्य से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। आरसीसी नाला और पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन इस अवसर पर वार्ड पार्षद शोभा देवी और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सन्नी चंद्रवंशी सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। उन्होंने नगर परिषद द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। इसके बाद, नगर सभापति वार्ड संख्या-35 के रांको पहुंचीं, जहां लगभग 13 लाख 68 हजार 696 रुपये की लागत से आरसीसी नाला और पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। यह इलाका भी लंबे समय से सड़क और जल निकासी की समस्या से परेशान था। जलजमाव से होती थी काफी दिक्कतें स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात में सड़क पर पानी जमा होने से काफी दिक्कतें आती थीं, लेकिन अब निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र में सुधार की उम्मीद जगी है। रांको में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजकिशोर चौरसिया, अरविंद चौरसिया, उपेंद्र चौरसिया, कर्पूरी ठाकुर और गुलाब ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। लोगों ने नगर सभापति का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय बाद नगर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य दिखाई दे रहे हैं। खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है। बुधवार को नगर सभापति अर्चना कुमारी ने दो महत्वपूर्ण सड़क और नाला निर्माण योजनाओं का उद्घाटन किया। ये योजनाएं वार्ड संख्या 24 और वार्ड संख्या 35 में शुरू की गई हैं। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने सबसे पहले वार्ड संख्या-24 के खादी भंडार गली में आरसीसी नाला और पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस परियोजना पर लगभग 11 लाख 96 हजार 316 रुपये की लागत आएगी। स्थानीय लोग वर्षों से खराब सड़क और जलजमाव की समस्या से जूझ रहे थे, जिससे उन्हें आवाजाही में काफी परेशानी होती थी। अब इस निर्माण कार्य से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। आरसीसी नाला और पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन इस अवसर पर वार्ड पार्षद शोभा देवी और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सन्नी चंद्रवंशी सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। उन्होंने नगर परिषद द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। इसके बाद, नगर सभापति वार्ड संख्या-35 के रांको पहुंचीं, जहां लगभग 13 लाख 68 हजार 696 रुपये की लागत से आरसीसी नाला और पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। यह इलाका भी लंबे समय से सड़क और जल निकासी की समस्या से परेशान था। जलजमाव से होती थी काफी दिक्कतें स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात में सड़क पर पानी जमा होने से काफी दिक्कतें आती थीं, लेकिन अब निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र में सुधार की उम्मीद जगी है। रांको में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजकिशोर चौरसिया, अरविंद चौरसिया, उपेंद्र चौरसिया, कर्पूरी ठाकुर और गुलाब ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। लोगों ने नगर सभापति का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय बाद नगर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य दिखाई दे रहे हैं।


