फतेहाबाद में भाखड़ा नहर में गिरी जींद नंबर कार:बाहर निकलने की कोशिश में ड्राइवर डूबा; कच्चे रास्ते पर मोड़ने पर हुआ हादसा

फतेहाबाद में भाखड़ा नहर में गिरी जींद नंबर कार:बाहर निकलने की कोशिश में ड्राइवर डूबा; कच्चे रास्ते पर मोड़ने पर हुआ हादसा

फतेहाबाद जिले के भूना क्षेत्र के गांव बैजलपुर में गुरुवार शाम को स्विफ्ट डिजायर गाड़ी समेत ड्राइवर भाखड़ा नहर में गिर गया। ड्राइवर ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन वह डूब गया। इसके बाद आगे की ओर बह गया। सूचना पाकर ग्रामीण व भूना पुलिस मौके पर पहुंची। भूना से गोताखोर बुलाया गया। ग्रामीणों की मदद से गाड़ी को नहर से बाहर निकाला गया। स्विफ्ट गाड़ी जींद नंबर से रजिस्टर्ड है। गाड़ी पर HR 56C-4483 नंबर प्लेट लगी हुई है। अभी यह नहीं पता चल पाया है कि गाड़ी में सवार कौन था और वह इस एरिया में किस काम के लिए आया था। गांव बैजलपुर निवासी समाजसेवी कुलदीप जांगड़ा ने बताया कि गांव में सिदमुख और भाखड़ा दो नहरें बनी हुई हैं। इन दोनों नहरों के बीच में कच्चा रास्ता है। यहां से स्विफ्ट गाड़ी सवार व्यक्ति गाड़ी को मोड़ने लगा तो गाड़ी भाखड़ा नहर में गिर गई। पास की ही ढाणी में रहने वाले एक व्यक्ति ने यह घटना देखी। इसके बाद उन्होंने थोड़ी दूर स्थित शराब ठेके पर जाकर मामले के बारे में बताया। ठेके पर कार्यरत लोगों ने इसकी सूचना गांव में दी। वहां से पुलिस को सूचना गई। इसके बाद ग्रामीण और पुलिसकर्मी नहर पर पहुंचे और गाड़ी और उसमें सवार व्यक्ति की तलाश शुरू की। करीब 20 फुट से ज्यादा गहरी है नहर ग्रामीणों के अनुसार, भाखड़ा नहर करीब 20 फुट से ज्यादा गहरी है। लंबाई ज्यादा है, इसलिए पर्याप्त रेलिंग भी नहीं लगी हुई है। ऐसे में अगर तैरना ना आए तो नहर में गिरने के बाद बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि गाड़ी में सवार व्यक्ति भी बहकर आगे तक जा चुका होगा। इसके बाद मामले की जानकारी सिंचाई विभाग के भी उच्चाधिकारियों को दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची मामले की सूचना पाकर भूना से एसएचओ ओमप्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फायर ब्रिगेड टीम को भी बुलाया गया। भूना से स्पेशल गोताखोर बुलाकर नहर में उतारा गया ताकि कार सवार को ढूंढा जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *