वैभव सूर्यवंशी का सीक्रेट आया सामने, जिसने पैट कमिंस को किया बेबस, ध्रुव जुरेल ने खोला बड़ा राज़

वैभव सूर्यवंशी का सीक्रेट आया सामने, जिसने पैट कमिंस को किया बेबस, ध्रुव जुरेल ने खोला बड़ा राज़

Dhruv Jurel reveals Vaibhav Sooryavanshi batting secret: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ महज 29 गेंदों में 97 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में उन्होंने वर्ल्ड कप विनर कप्तान और दिग्गज गेंदबाज पैट कमिंस के ओवरों में छक्कों की बरसात कर उन्हें पूरी तरह बेबस कर दिया। इस धमाकेदार पारी के बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) में उनके साथी खिलाड़ी ध्रुव जुरेल ने वैभव की बल्लेबाजी का एक ऐसा अनोखा राज (Secret) खोला है, जो हर किसी को जानना चाहिए।

‘वैभव कोई फर्क नहीं पड़ता’

ध्रुव जुरेल ने बताया कि आमतौर पर जब कोई युवा खिलाड़ी मैदान पर उतरता है, तो वह गेंद से ज्यादा गेंदबाज के बड़े नाम पर ध्यान देता है। लेकिन वैभव सूर्यवंशी को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि सामने कौन खड़ा है, चाहे वह जसप्रीत बुमराह हों, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, कागिसो रबाडा या फिर पैट कमिंस।

‘सूर्यवंशी की कुछ प्लानिंग नहीं रहती’

ध्रुव जुरेल ने वैभव के माइंडसेट की तारीफ करते हुए कहा, ‘वैभव की सबसे अच्छी बात जो मैंने नोटिस की है, वह यह है कि वह मैच के लिए कोई पहले से प्लानिंग नहीं करता। वह नेट पर बहुत ज्यादा प्रैक्टिस करता है और खुद पर पूरा भरोसा रखता है। उसके मन में रत्ती भर भी शक नहीं होता कि वह यह काम नहीं कर पाएगा।

जब हम किसी क्रिकेट एकेडमी में जाते हैं, तो हमें सिखाया जाता है कि ‘गेंदबाज को मत देखो, सिर्फ गेंद को देखो।’ लेकिन 17-18 साल की उम्र में हम अक्सर गेंदबाज का बड़ा नाम देखकर डर जाते हैं। वैभव के साथ ऐसा नहीं है, वह सिर्फ और सिर्फ गेंद को देखता है। उसका सीधा मंत्रा है, ‘आई डोंट गिव अ डैम अबाउट एनी बॉलर’ (मुझे किसी भी गेंदबाज से कोई फर्क नहीं पड़ता।’

‘वैभव इस वजह से सबसे अलग है…’

मैच के दौरान पैट कमिंस ने वैभव के बल्ले के स्विंग को रोकने के लिए लेग-स्टंप पर फुल लेंथ गेंदें फेंकने की कोशिश की, लेकिन वैभव ने तुरंत खुद को एडजस्ट किया और कमिंस के सिर के ऊपर से सीधा छक्का जड़ दिया।

इसके बाद जब कमिंस ने शॉर्ट गेंद फेंकी तो वैभव ने उसे थर्ड मैन के ऊपर से उड़ाया, और अगली स्लोअर बॉल पर सीधा सामने का छक्का मार दिया। सिर्फ 3 ओवर के अंदर ही पैट कमिंस के पास वैभव को रोकने का कोई आइडिया नहीं बचा था। ध्रुव जुरेल ने बताया कि खुद पर यही अटूट भरोसा वैभव को सबसे अलग और खतरनाक बल्लेबाज बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *