जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन बहाल:जैसलमेर से चलने वाली सुपरफास्ट समेत 5 ट्रेनें कल से फिर ट्रैक पर लौटेंगी; दूदिया यार्ड में तकनीकी कार्य टला

जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन बहाल:जैसलमेर से चलने वाली सुपरफास्ट समेत 5 ट्रेनें कल से फिर ट्रैक पर लौटेंगी; दूदिया यार्ड में तकनीकी कार्य टला

उत्तर पश्चिम रेलवे ने समदड़ी-लूनी रेलखंड के दूदिया स्टेशन यार्ड में प्रस्तावित तकनीकी कार्य को स्थगित कर दिया है। इस फैसले के बाद जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत पूर्व में रद्द और रेगुलेट की गई 5 प्रमुख ट्रेनों का संचालन 29 मई से पूरी तरह बहाल कर दिया गया है। रेलवे के इस निर्णय से जैसलमेर और जोधपुर मंडल के हजारों रेल यात्रियों को भीषण गर्मी के इस मौसम में बड़ी राहत मिलेगी। पूर्व में ब्लॉक के कारण जैसलमेर से साबरमती जाने वाली ट्रेन को रेगुलेट (रोककर चलाना) किया गया था, लेकिन अब यह ट्रेन अपने निर्धारित समयानुसार ही संचालित होगी। तकनिकी कार्य को रोकने से हुई बहाल उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के तहत आने वाले समदड़ी-लूनी रेलखंड के दूदिया स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य के लिए प्रस्तावित ब्लॉक को फिलहाल टाल दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने ऐन वक्त पर इस ब्लॉक को स्थगित करते हुए पूर्व में रद्द और प्रभावित की गई पांच ट्रेनों का संचालन शुक्रवार, 29 मई से दुबारा सामान्य रूप से बहाल करने का निर्णय लिया है। जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दूदिया यार्ड में एलसी-231 पर आरयूबी (रोड अंडर ब्रिज) निर्माण कार्य के लिए एक बड़ा ब्लॉक लिया जाना तय हुआ था। लेकिन कुछ अपरिहार्य कारणों के चलते इस ब्लॉक को फिलहाल नहीं लेने का निर्णय किया गया है। इसके चलते रेलवे ने प्रभावित होने वाली सभी रेलसेवाओं को शुक्रवार से दुबारा पटरी पर उतारने के आदेश जारी कर दिए हैं। जैसलमेर-साबरमती अब समय पर चलेगी रेल यात्रियों के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर ट्रेन संख्या 20491 जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस को लेकर है। इस ट्रेन को पूर्व में ब्लॉक के कारण मार्ग में रेगुलेट (देरी से संचालित) करने का निर्णय लिया गया था, जिससे यात्रियों का समय खराब होने की आशंका थी। अब ब्लॉक रद्द होने के बाद यह सुपरफास्ट ट्रेन 29 मई को जैसलमेर से अपने पुराने और निर्धारित समय पर ही साबरमती के लिए रवाना होगी। गर्मियों की छुट्टियों और शादियों के सीजन के कारण इन दिनों ट्रेनों में भारी भीड़ चल रही है। ऐसे में ऐन वक्त पर ट्रेनों का संचालन बहाल होने से जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर के यात्रियों ने राहत की सांस ली है। ये ट्रेनें लौटेंगी ट्रैक पर रेलवे द्वारा जारी संशोधित शेड्यूल के अनुसार, निम्नलिखित ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू किया जा रहा है: रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे ट्रेनों की विस्तृत समय-सारणी की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ काउंटर से प्राप्त कर सकते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *