मोतिहारी पुलिस ने एक कार्रवाई करते हुए 24,91,300 रुपए कैश राशि के साथ एक कार जब्त की और चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई तुरकौलिया थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। तुरकौलिया थानाध्यक्ष संपत कुमार ने बताया कि पुलिस को एक कार से भारी मात्रा में नकदी ले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के लिए तत्काल वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। 24,91,300 रुपए की भारतीय मुद्रा बरामद हुई निमुईया चौक के पास एक सफेद रंग की आई-टेन कार को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से ₹24,91,300 की भारतीय मुद्रा बरामद हुई। कार में सवार चारों लोगों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कृष्णा सहनी (थाना- आदापुर), सुभाष कुमार (थाना- नकरदेई), दीपेश कुमार यादव (पिता- दयाली राय) और प्रज्ज्वल सहनी (पिता- लक्ष्मण सहनी, निवासी रामनगर, थाना- शिमरौणगढ़, जिला- बारा, नेपाल) के रूप में हुई है। नेपाली मुद्रा में बदलने की योजना थी पूछताछ के दौरान अभियुक्त बरामद नकदी के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इस रकम को भारत-नेपाल सीमा की ओर ले जा रहे थे, जहां इसे नेपाली मुद्रा में बदलने की योजना थी। पुलिस को आशंका है कि यह मामला अवैध मुद्रा विनिमय या हवाला से जुड़ा हो सकता है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मोतिहारी पुलिस ने एक कार्रवाई करते हुए 24,91,300 रुपए कैश राशि के साथ एक कार जब्त की और चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई तुरकौलिया थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। तुरकौलिया थानाध्यक्ष संपत कुमार ने बताया कि पुलिस को एक कार से भारी मात्रा में नकदी ले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के लिए तत्काल वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। 24,91,300 रुपए की भारतीय मुद्रा बरामद हुई निमुईया चौक के पास एक सफेद रंग की आई-टेन कार को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से ₹24,91,300 की भारतीय मुद्रा बरामद हुई। कार में सवार चारों लोगों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कृष्णा सहनी (थाना- आदापुर), सुभाष कुमार (थाना- नकरदेई), दीपेश कुमार यादव (पिता- दयाली राय) और प्रज्ज्वल सहनी (पिता- लक्ष्मण सहनी, निवासी रामनगर, थाना- शिमरौणगढ़, जिला- बारा, नेपाल) के रूप में हुई है। नेपाली मुद्रा में बदलने की योजना थी पूछताछ के दौरान अभियुक्त बरामद नकदी के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इस रकम को भारत-नेपाल सीमा की ओर ले जा रहे थे, जहां इसे नेपाली मुद्रा में बदलने की योजना थी। पुलिस को आशंका है कि यह मामला अवैध मुद्रा विनिमय या हवाला से जुड़ा हो सकता है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


