हिसार में बाइक- नकदी लूटने वाले 3 अरेस्ट:लिफ्ट मांगकर दिया वारदात को अंजाम, मोटरसाइकिल, मोबाइल और कैश बरामद

हिसार में बाइक- नकदी लूटने वाले 3 अरेस्ट:लिफ्ट मांगकर दिया वारदात को अंजाम, मोटरसाइकिल, मोबाइल और कैश बरामद

हिसार जिले में बालसमंद पुलिस ने बाइक सवार से लूट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन और बाइक भी बरामद कर ली है। एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि बुधवार को गांव चुली खुर्द, आदमपुर निवासी अनिल कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। अनिल रालवास से पातन रोड की तरफ जा रहे थे, तभी आरोपियों ने उनसे लिफ्ट मांगी। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें डरा-धमकाकर मारपीट की और उनका मोबाइल फोन, नकदी तथा बाइक लूट ली। सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपियों की पहचान शिकायत के आधार पर तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए हिसार एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने साइबर सेल की तकनीकी सहायता और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए बालसमंद निवासी प्रमोद, संजय और कुलदीप को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन और बाइक बरामद कर ली है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उनसे अन्य आपराधिक वारदातों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *