मुंगेर में युवक का देसी पिस्तौल लहराते VIDEO:युवक की तलाश में पुलिस, वीडियो को जांच के लिए भेजा

मुंगेर में युवक का देसी पिस्तौल लहराते VIDEO:युवक की तलाश में पुलिस, वीडियो को जांच के लिए भेजा

मुंगेर के हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र से एक युवक का देसी पिस्तौल लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गुरुवार सुबह से वायरल हो रहे इस वीडियो ने इलाके में सनसनी फैला दी है। वीडियो में एक युवक हाथ में देसी पिस्तौल लेकर उसमें मैगजीन लगाता और दूसरे युवक की ओर निशाना साधता दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो में यह भी सुनाई दे रहा है कि सामने मौजूद युवक उसे ऐसा करने से मना कर रहा है। वो कह रहा है कि इस तरह की हरकत से कोई बड़ी घटना हो सकती है। इसके बावजूद युवक बार-बार हथियार लहराते हुए नजर आ रहा है। गंगटा थाना क्षेत्र के पोकरी गांव का बताया जा रहा वीडियो स्थानीय लोगों के अनुसार वायरल वीडियो गंगटा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोकरी गांव का बताया जा रहा है। हालांकि यह वीडियो कब बनाया गया और इसमें दिख रहा हथियार असली है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। पुलिस वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान करने और मामले की सच्चाई पता लगाने में जुट गई है। हथियार लहराने वालों पर सरकार सख्त बिहार में इन दिनों अवैध हथियारों के प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री की ओर से भी सभी पुलिस अधिकारियों को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी बीच मुंगेर से सामने आए इस वीडियो ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और सोशल मीडिया पर बढ़ते हथियार प्रदर्शन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों के बीच भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। डीएसपी बोले- जल्द होगा खुलासा मामले को लेकर हवेली खड़गपुर डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जा रही है और संबंधित थाना को भी वीडियो भेजकर पड़ताल करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो में दिख रहा हथियार असली है या नहीं। मुंगेर के हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र से एक युवक का देसी पिस्तौल लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गुरुवार सुबह से वायरल हो रहे इस वीडियो ने इलाके में सनसनी फैला दी है। वीडियो में एक युवक हाथ में देसी पिस्तौल लेकर उसमें मैगजीन लगाता और दूसरे युवक की ओर निशाना साधता दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो में यह भी सुनाई दे रहा है कि सामने मौजूद युवक उसे ऐसा करने से मना कर रहा है। वो कह रहा है कि इस तरह की हरकत से कोई बड़ी घटना हो सकती है। इसके बावजूद युवक बार-बार हथियार लहराते हुए नजर आ रहा है। गंगटा थाना क्षेत्र के पोकरी गांव का बताया जा रहा वीडियो स्थानीय लोगों के अनुसार वायरल वीडियो गंगटा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोकरी गांव का बताया जा रहा है। हालांकि यह वीडियो कब बनाया गया और इसमें दिख रहा हथियार असली है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। पुलिस वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान करने और मामले की सच्चाई पता लगाने में जुट गई है। हथियार लहराने वालों पर सरकार सख्त बिहार में इन दिनों अवैध हथियारों के प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री की ओर से भी सभी पुलिस अधिकारियों को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी बीच मुंगेर से सामने आए इस वीडियो ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और सोशल मीडिया पर बढ़ते हथियार प्रदर्शन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों के बीच भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। डीएसपी बोले- जल्द होगा खुलासा मामले को लेकर हवेली खड़गपुर डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जा रही है और संबंधित थाना को भी वीडियो भेजकर पड़ताल करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो में दिख रहा हथियार असली है या नहीं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *