मुंगेर गंगा घाट पर बोरी में मिली महिला की लाश:दुर्गंध आने पर खुला मामला, 27 साल उम्र, हत्या कर शव फेंकने की आशंका

मुंगेर गंगा घाट पर बोरी में मिली महिला की लाश:दुर्गंध आने पर खुला मामला, 27 साल उम्र, हत्या कर शव फेंकने की आशंका

मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगाली टोला गंगा घाट पर गुरुवार को एक अज्ञात महिला का शव प्लास्टिक की बोरी में मिला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों को गंगा घाट के पास से अचानक तेज दुर्गंध आने पर संदेह हुआ। पास जाकर देखने पर एक संदिग्ध प्लास्टिक की बोरी पड़ी मिली, जिसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बोरी को खोलकर जांच की। जांच के दौरान बोरी के अंदर लगभग 27 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… हत्या के बाद गंगा घाट पर फेंकने की आशंका
महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को कहीं और से लाकर गंगा घाट पर फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही आसपास के थानों से संपर्क कर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगाली टोला गंगा घाट पर गुरुवार को एक अज्ञात महिला का शव प्लास्टिक की बोरी में मिला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों को गंगा घाट के पास से अचानक तेज दुर्गंध आने पर संदेह हुआ। पास जाकर देखने पर एक संदिग्ध प्लास्टिक की बोरी पड़ी मिली, जिसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बोरी को खोलकर जांच की। जांच के दौरान बोरी के अंदर लगभग 27 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… हत्या के बाद गंगा घाट पर फेंकने की आशंका
महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को कहीं और से लाकर गंगा घाट पर फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही आसपास के थानों से संपर्क कर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *