सुपौल के भीमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 100 किलोग्राम गांजा के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है। इस कार्रवाई की जानकारी गुरुवार दोपहर एसपी शरथ आर.एस ने दी। जिले में अवैध मादक पदार्थों के सेवन, बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 मई को भीमपुर थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि कुछ तस्कर ऑटो के माध्यम से भारी मात्रा में गांजा की खेप लेकर गुजरने वाले हैं। ऑटो से 100 किलो गांजा बरामद सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर त्रिवेणीगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहनों को रोका और दंडाधिकारी की मौजूदगी में विधिसम्मत तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक ऑटो से करीब 100 किलो गांजा बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुशहर एराजी निवासी 21 वर्षीय मो. जाबीर तथा 21 वर्षीय इंतजार आलम के रूप में हुई है। दोनों बलुआ बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने बाइक और ऑटो किया जब्त पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक ऑटो और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क, आपराधिक इतिहास और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में भीमपुर थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सुपौल के भीमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 100 किलोग्राम गांजा के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है। इस कार्रवाई की जानकारी गुरुवार दोपहर एसपी शरथ आर.एस ने दी। जिले में अवैध मादक पदार्थों के सेवन, बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 मई को भीमपुर थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि कुछ तस्कर ऑटो के माध्यम से भारी मात्रा में गांजा की खेप लेकर गुजरने वाले हैं। ऑटो से 100 किलो गांजा बरामद सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर त्रिवेणीगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहनों को रोका और दंडाधिकारी की मौजूदगी में विधिसम्मत तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक ऑटो से करीब 100 किलो गांजा बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुशहर एराजी निवासी 21 वर्षीय मो. जाबीर तथा 21 वर्षीय इंतजार आलम के रूप में हुई है। दोनों बलुआ बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने बाइक और ऑटो किया जब्त पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक ऑटो और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क, आपराधिक इतिहास और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में भीमपुर थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


