पटना नगर निगम 12 नए टैंकर किराए पर लेगा:7 हजार लीटर वाले टैंकर शहर के चौक-चौराहों पर रहेंगे, पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत

पटना नगर निगम 12 नए टैंकर किराए पर लेगा:7 हजार लीटर वाले टैंकर शहर के चौक-चौराहों पर रहेंगे, पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत

पटना में तेज धूप और गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। ऐसी स्थिति में पटना नगर निगम ने पेयजल व्यवस्था को और मजबूत करने का निर्णय लिया है। अब 7 हजार लीटर वाले वाटर टैंकर लोगों की प्यास बुझाएंगे। शहर में जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी 186 पंप हाउसों के संचालन की रेगुलर जांच करने के निर्देश हैं। पटना नगर निगम के पास वर्तमान में करीब 120 किलोमीटर लंबा पाइपलाइन नेटवर्क मौजूद है। 12 नए टैंकर किराए पर लेगा नगर निगम पटना नगर निगम के पास वर्तमान में 3600 लीटर क्षमता के कुल 13 वाटर टैंकर संचालित हैं। पेयजल मांग को देखते हुए नगर आयुक्त ने अतिरिक्त टैंकर किराए पर लेकर इनकी संख्या बढ़ाकर 25 करने का निर्देश दिया है। साथ ही भीड़-भाड़ वाले और अधिक आवश्यकता वाले क्षेत्रों में टैंकर तैनात करने को कहा गया है। नगर आयुक्त ने वाटर टैंकरों की नियमित सफाई, प्रतिदिन ताजा पानी भरने और पानी को दूषित होने से बचाने के लिए सभी टैंकरों के ढक्कनों को लॉक रखने के निर्देश भी दिए हैं। 3 से 4 टैंकर रिजर्व हैं, जिन्हें गांधी मैदान, शहर के बड़े आयोजनों, परीक्षा केंद्रों और किसी क्षेत्र में बोरिंग खराब होने की स्थिति में आवश्यकतानुसार भेजा जाता है। बकरीद के अवसर पर बुधवार को गांधी मैदान में चार वाटर टैंकर लगाए गए हैं। पटना में तेज धूप और गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। ऐसी स्थिति में पटना नगर निगम ने पेयजल व्यवस्था को और मजबूत करने का निर्णय लिया है। अब 7 हजार लीटर वाले वाटर टैंकर लोगों की प्यास बुझाएंगे। शहर में जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी 186 पंप हाउसों के संचालन की रेगुलर जांच करने के निर्देश हैं। पटना नगर निगम के पास वर्तमान में करीब 120 किलोमीटर लंबा पाइपलाइन नेटवर्क मौजूद है। 12 नए टैंकर किराए पर लेगा नगर निगम पटना नगर निगम के पास वर्तमान में 3600 लीटर क्षमता के कुल 13 वाटर टैंकर संचालित हैं। पेयजल मांग को देखते हुए नगर आयुक्त ने अतिरिक्त टैंकर किराए पर लेकर इनकी संख्या बढ़ाकर 25 करने का निर्देश दिया है। साथ ही भीड़-भाड़ वाले और अधिक आवश्यकता वाले क्षेत्रों में टैंकर तैनात करने को कहा गया है। नगर आयुक्त ने वाटर टैंकरों की नियमित सफाई, प्रतिदिन ताजा पानी भरने और पानी को दूषित होने से बचाने के लिए सभी टैंकरों के ढक्कनों को लॉक रखने के निर्देश भी दिए हैं। 3 से 4 टैंकर रिजर्व हैं, जिन्हें गांधी मैदान, शहर के बड़े आयोजनों, परीक्षा केंद्रों और किसी क्षेत्र में बोरिंग खराब होने की स्थिति में आवश्यकतानुसार भेजा जाता है। बकरीद के अवसर पर बुधवार को गांधी मैदान में चार वाटर टैंकर लगाए गए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *