भागलपुर में बकरीद पर भाईचारे का संदेश:ततारपुर-नाथनगर सीटीएस मैदान में विशेष नमाज अदा की गई, शहर में ड्रोन और CCTV से निगरानी

भागलपुर में बकरीद पर भाईचारे का संदेश:ततारपुर-नाथनगर सीटीएस मैदान में विशेष नमाज अदा की गई, शहर में ड्रोन और CCTV से निगरानी

भागलपुर में बकरीद पर्व को लेकर गुरुवार को पूरी तरह सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल देखने को मिला। शहर के ततारपुर स्थित मस्जिद के सामने सड़क पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। इसके अलावा नाथनगर के सीटीएस मैदान में भी बकरीद के मौके पर विशेष नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन व भाईचारे का संदेश दिया। इसक दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। स्थानीय थाना पुलिस, स्पेशल टास्क फोर्स और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते दिखे। अफवाह से बचने की अपील बकरीद के मौके पर समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों ने भी आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। सिख समुदाय के प्रतिनिधि सरदार हरविंदर सिंह ने कहा कि मैं सभी लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही अपील करता हूं कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। आपसी भाईचारा बनाए रखें। सभी समुदाय एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और पर्व के दौरान विशेष सफाई का भी ध्यान रखें। पर्व-त्योहार समाज को जोड़ने का माध्यम होता है और सभी लोगों को मिल-जुलकर इसे मनाना चाहिए। सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पर्व से पहले सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया, ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे। जिला, अनुमंडल और थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित की गई थी। सभी संवेदनशील स्थानों, मस्जिदों और ईदगाहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। सुबह चार बजे से ही अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील हैं। अगले तीन दिनों तक निगरानी जारी रहेगी। हर वर्ष की तरह इस बार भी बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा। भागलपुर में बकरीद पर्व को लेकर गुरुवार को पूरी तरह सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल देखने को मिला। शहर के ततारपुर स्थित मस्जिद के सामने सड़क पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। इसके अलावा नाथनगर के सीटीएस मैदान में भी बकरीद के मौके पर विशेष नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन व भाईचारे का संदेश दिया। इसक दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। स्थानीय थाना पुलिस, स्पेशल टास्क फोर्स और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते दिखे। अफवाह से बचने की अपील बकरीद के मौके पर समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों ने भी आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। सिख समुदाय के प्रतिनिधि सरदार हरविंदर सिंह ने कहा कि मैं सभी लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही अपील करता हूं कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। आपसी भाईचारा बनाए रखें। सभी समुदाय एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और पर्व के दौरान विशेष सफाई का भी ध्यान रखें। पर्व-त्योहार समाज को जोड़ने का माध्यम होता है और सभी लोगों को मिल-जुलकर इसे मनाना चाहिए। सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पर्व से पहले सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया, ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे। जिला, अनुमंडल और थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित की गई थी। सभी संवेदनशील स्थानों, मस्जिदों और ईदगाहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। सुबह चार बजे से ही अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील हैं। अगले तीन दिनों तक निगरानी जारी रहेगी। हर वर्ष की तरह इस बार भी बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *