सुपौल के विभिन्न ईदगाहों एवं मस्जिदों में गुरुवार सुबह बकरीद का पर्व धार्मिक उल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाहों में पहुंचे, जहां तय समय पर ईद-उल-अजहा की नमाज अता की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और देश-दुनिया में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। जिला मुख्यालय स्थित बड़ी ईदगाह में बड़ी संख्या में नमाजियों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा की। मिन्नत रहमानी ने मांगी दुआ इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन भी बड़ी ईदगाह पहुंचे और नमाज अता कर देश एवं प्रदेश में शांति और सद्भाव बनाए रखने की दुआ मांगी। नमाज के बाद उन्होंने लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार त्याग, कुर्बानी और इंसानियत का संदेश देता है। वहीं, कांग्रेस नेता मिन्नत रहमानी ने भी दुआ मांगी। बकरीद को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। जिला पदाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस के संयुक्त नेतृत्व में जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जबकि विभिन्न ईदगाहों और प्रमुख चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी निगरानी करते दिखे। अधिकारियों ने भ्रमण कर सुरक्षा का लिया जायजा शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई थी। पूरे जिले में बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली। सुपौल के विभिन्न ईदगाहों एवं मस्जिदों में गुरुवार सुबह बकरीद का पर्व धार्मिक उल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाहों में पहुंचे, जहां तय समय पर ईद-उल-अजहा की नमाज अता की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और देश-दुनिया में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। जिला मुख्यालय स्थित बड़ी ईदगाह में बड़ी संख्या में नमाजियों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा की। मिन्नत रहमानी ने मांगी दुआ इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन भी बड़ी ईदगाह पहुंचे और नमाज अता कर देश एवं प्रदेश में शांति और सद्भाव बनाए रखने की दुआ मांगी। नमाज के बाद उन्होंने लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार त्याग, कुर्बानी और इंसानियत का संदेश देता है। वहीं, कांग्रेस नेता मिन्नत रहमानी ने भी दुआ मांगी। बकरीद को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। जिला पदाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस के संयुक्त नेतृत्व में जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जबकि विभिन्न ईदगाहों और प्रमुख चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी निगरानी करते दिखे। अधिकारियों ने भ्रमण कर सुरक्षा का लिया जायजा शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई थी। पूरे जिले में बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली।


