पूर्णिया के अनगढ़ पुलिस ने नशे के काले कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की है। 3.186 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही अपाचे बाइक भी जब्त कर ली है।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान रौटा थाना क्षेत्र के चुनामारी वार्ड 11 निवासी साजन कुमार और किशनगंज जिले के कोलटोला पिछला निवासी रजाउल हक के रूप में हुई है। रौटा थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से महानंदा नदी के रास्ते दो युवक बाइक पर गांजा लेकर धुसमल गांव पहुंचने वाले है। सूचना मिलते ही टीम बनाई गई। कार्रवाई के दौरान बीडीओ राज कुमार चौधरी को दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया गया। वाहन चेकिंग अभियान में पकड़ा इसके बाद पुलिस ने बुधियार से धुसमल जाने वाली सड़क पर फकीरा चौक के पास वाहन जांच शुरू कर दी। रात करीब 10 बजे एक संदिग्ध अपाचे बाइक आती दिखी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों युवक बाइक घुमाकर भागने लगे, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान सफेद झोले से गांजे के दो पैकेट बरामद हुए। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर एक पैकेट 2.146 किलोग्राम और दूसरा 1.040 किलोग्राम निकला। इस तरह कुल 3.186 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी पूछताछ में दोनों धंधेबाजों ने बताया कि पश्चिम बंगाल से 15 हजार रुपए में गांजा खरीदकर लाए थे। धुसमल गांव में 30 हजार रुपए में बेचने की तैयारी में थे। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की कड़ी धाराओं में केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पूर्णिया के अनगढ़ पुलिस ने नशे के काले कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की है। 3.186 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही अपाचे बाइक भी जब्त कर ली है।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान रौटा थाना क्षेत्र के चुनामारी वार्ड 11 निवासी साजन कुमार और किशनगंज जिले के कोलटोला पिछला निवासी रजाउल हक के रूप में हुई है। रौटा थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से महानंदा नदी के रास्ते दो युवक बाइक पर गांजा लेकर धुसमल गांव पहुंचने वाले है। सूचना मिलते ही टीम बनाई गई। कार्रवाई के दौरान बीडीओ राज कुमार चौधरी को दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया गया। वाहन चेकिंग अभियान में पकड़ा इसके बाद पुलिस ने बुधियार से धुसमल जाने वाली सड़क पर फकीरा चौक के पास वाहन जांच शुरू कर दी। रात करीब 10 बजे एक संदिग्ध अपाचे बाइक आती दिखी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों युवक बाइक घुमाकर भागने लगे, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान सफेद झोले से गांजे के दो पैकेट बरामद हुए। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर एक पैकेट 2.146 किलोग्राम और दूसरा 1.040 किलोग्राम निकला। इस तरह कुल 3.186 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी पूछताछ में दोनों धंधेबाजों ने बताया कि पश्चिम बंगाल से 15 हजार रुपए में गांजा खरीदकर लाए थे। धुसमल गांव में 30 हजार रुपए में बेचने की तैयारी में थे। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की कड़ी धाराओं में केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


