औरंगाबाद में बाइक हटाने के विवाद में मारपीट:पिता और पुत्र घायल, सदर अस्पताल में इलाज के बाद पटना रेफर

औरंगाबाद में बाइक हटाने के विवाद में मारपीट:पिता और पुत्र घायल, सदर अस्पताल में इलाज के बाद पटना रेफर

औरंगाबाद में बाइक हटाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट में पिता और पुत्र घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। घायलों की पहचान मोहम्मद गुड्डू खान और उनके पुत्र मोहम्मद आदिब के रूप में हुई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के टिकरी मोहल्ला की है। घायल मोहम्मद गुड्डू खान ने बताया कि आदिब बाइक से मोहल्ले के रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क पर पूर्व वार्ड पार्षद सह राजद नेता युसूफ आजाद अंसारी के परिवार के लोगों की गाड़ी खड़ी थी। रास्ता बाधित होने पर गाड़ी हटाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट और धक्का-मुक्की की गई पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पहले मोहम्मद आदिब के साथ मारपीट की गई। जब उसके पिता बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। मारपीट में दोनों को चोटें आईं है। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। बीच-बचाव करके मामले को शांत कराया। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की जानकारी मिली है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आवेदन या फर्द बयान मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। औरंगाबाद में बाइक हटाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट में पिता और पुत्र घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। घायलों की पहचान मोहम्मद गुड्डू खान और उनके पुत्र मोहम्मद आदिब के रूप में हुई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के टिकरी मोहल्ला की है। घायल मोहम्मद गुड्डू खान ने बताया कि आदिब बाइक से मोहल्ले के रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क पर पूर्व वार्ड पार्षद सह राजद नेता युसूफ आजाद अंसारी के परिवार के लोगों की गाड़ी खड़ी थी। रास्ता बाधित होने पर गाड़ी हटाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट और धक्का-मुक्की की गई पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पहले मोहम्मद आदिब के साथ मारपीट की गई। जब उसके पिता बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। मारपीट में दोनों को चोटें आईं है। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। बीच-बचाव करके मामले को शांत कराया। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की जानकारी मिली है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आवेदन या फर्द बयान मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *