शाहजहांपुर में कैरम टूर्नामेंट संपन्न, सपा जिलाध्यक्ष ने बढ़ाया हौसला:विजेता उमैर को 7100, उपविजेता को 3100 रुपए मिली पुरूस्कार राशि

शाहजहांपुर में कैरम टूर्नामेंट संपन्न, सपा जिलाध्यक्ष ने बढ़ाया हौसला:विजेता उमैर को 7100, उपविजेता को 3100 रुपए मिली पुरूस्कार राशि

शाहजहांपुर में एक सप्ताह पहले शुरू हुआ कैरम टूर्नामेंट बुधवार रात संपन्न हो गया। फाइनल मुकाबले में उमैर ने जाबिर को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता उमैर को 7100 रुपये नकद और एक ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता जाबिर को 3100 रुपये का नकद पुरस्कार मिला। मोहल्ला जंगला स्थित बारात घर में खेले गए इस रोमांचक फाइनल मुकाबले में शहर के कई खिलाड़ी दर्शक के रूप में मौजूद रहे। करीब दो घंटे तक चले इस मैच में उमैर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जाबिर को मात दी। उमैर की जीत पर सभी खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी, वहीं जाबिर के जुझारू प्रदर्शन की भी सराहना की गई।
टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तनवीर खां पहुंचे। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। तनवीर खां ने अपने हाथों से विजेता उमैर को 7100 रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की, साथ ही उपविजेता जाबिर को 3100 रुपये की नकद राशि भेंट की।
यह टूर्नामेंट मोहल्ला अंटा निवासी कैरम क्लब संचालक स्वर्गीय शकील अहमद की स्मृति में आयोजित किया गया था। एक सप्ताह तक चले इस आयोजन में कुल 64 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। लीग मैचों के बाद क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए, जिसके बाद जाबिर और उमैर फाइनल में पहुंचे थे। टूर्नामेंट के आयोजक सोहेल, तौहीद, वाजिद और शाहरुख ने मुख्य अतिथि तनवीर खां का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर खिलाड़ी मुन्ना और अफसर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और कैरम प्रेमी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *