पटना के दीघा सब्जी मंडी में देर रात आग लग गई। गैस पाइप लाइन कटने की वजह से आग फैल गई। कहीं, ब्लास्ट ना हो जाए इस डर से स्थानीय लोग बुझाने भी नहीं जा रहे थे। इसी बीच डायल 101 पर कॉल कर के लोगों ने अग्निशमन को खबर की। देर रात लोदीपुर अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचें और तकरीबन 30 मिनट के बाद सप्लाई बंद होने पर आग पर काबू पाया जा सका। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार ने बताया कि पास में बिजली का काम चल रहा था। इसी दौरान गेल इंडिया लिमिटेड के पाइप लाइन में कट लग गया। रिसाव के बाद आग लग गई। फिलहाल काबू पा लिया गया है। किसी की हताहत होने की खबर नहीं है। मौके पर 5 दमकल की गाड़ी पहुंची थी और तकरीबन 30 मिनट का समय लग गया। गैस पाइप लाइन के पास काम नहीं करने की अपील फिलहाल सप्लाई ठप है। वहीं, आस पास के लोगों को अग्निशमन की ओर से हिदायत भी दी गई है। लोगों से कहा गया है कि अगर काम हो रहा है तो गैस पाइप लाइन के पास नहीं करें। इससे दूरी बनाकर निजी काम करें। इसके अलावा किसी तरह के रिसाव हो रहे हैं तो गेल इंडिया लिमिटेड और अग्निशमन को खबर करें। आग जिस जगह पर लगी थी। वह रिहायशी इलाका है। आस पास दर्जनों बिल्डिंग हैं। आग की लपटें जिस तरीके से उठ रहीं थीं, समय रहते अग्निशमन की गाड़ी नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था। पटना के दीघा सब्जी मंडी में देर रात आग लग गई। गैस पाइप लाइन कटने की वजह से आग फैल गई। कहीं, ब्लास्ट ना हो जाए इस डर से स्थानीय लोग बुझाने भी नहीं जा रहे थे। इसी बीच डायल 101 पर कॉल कर के लोगों ने अग्निशमन को खबर की। देर रात लोदीपुर अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचें और तकरीबन 30 मिनट के बाद सप्लाई बंद होने पर आग पर काबू पाया जा सका। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार ने बताया कि पास में बिजली का काम चल रहा था। इसी दौरान गेल इंडिया लिमिटेड के पाइप लाइन में कट लग गया। रिसाव के बाद आग लग गई। फिलहाल काबू पा लिया गया है। किसी की हताहत होने की खबर नहीं है। मौके पर 5 दमकल की गाड़ी पहुंची थी और तकरीबन 30 मिनट का समय लग गया। गैस पाइप लाइन के पास काम नहीं करने की अपील फिलहाल सप्लाई ठप है। वहीं, आस पास के लोगों को अग्निशमन की ओर से हिदायत भी दी गई है। लोगों से कहा गया है कि अगर काम हो रहा है तो गैस पाइप लाइन के पास नहीं करें। इससे दूरी बनाकर निजी काम करें। इसके अलावा किसी तरह के रिसाव हो रहे हैं तो गेल इंडिया लिमिटेड और अग्निशमन को खबर करें। आग जिस जगह पर लगी थी। वह रिहायशी इलाका है। आस पास दर्जनों बिल्डिंग हैं। आग की लपटें जिस तरीके से उठ रहीं थीं, समय रहते अग्निशमन की गाड़ी नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था।


