हॉस्पिटल-संचालक पर रेप का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला-गिरफ्तार:मारपीट मामले में महिला की बहन और मां को भी पकड़ा; पैसे देने से इनकार करने पर मारपीट का आरोप

हॉस्पिटल-संचालक पर रेप का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला-गिरफ्तार:मारपीट मामले में महिला की बहन और मां को भी पकड़ा; पैसे देने से इनकार करने पर मारपीट का आरोप

जयपुर नॉर्थ पुलिस ने मानबाग स्थित हॉस्पिटल के संचालक के साथ मारपीट करने के मामले में उस महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने पूर्व में हॉस्पिटल संचालक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने महिला की बहन और मां को भी गिरफ्तार किया है। आरोप है कि तीनों महिलाएं दोबारा पैसों की मांग को लेकर अस्पताल पहुंची थीं और पैसे देने से इनकार करने पर संचालक के साथ मारपीट की। डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया कि 28 अप्रैल की घटना के संबंध में पीड़ित जितेंद्र कुमार मीणा ने थाना जयसिंहपुरा खोर में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पहले दर्ज कराया था रेप केस, अब मारपीट के आरोप में गिरफ्तारी पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी संजना महावर पहले हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत थी। साल 2023 में उसने हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ थाना सिंधी कैंप में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस के अनुसार बाद में राजीनामे के दौरान पैसे लेकर उसने अपने बयान बदल दिए थे। आरोप है कि 28 अप्रैल को संजना महावर अपनी बहन ज्योति महावर और मां रेखा देवी के साथ फिर से पैसे की मांग को लेकर अस्पताल पहुंची। जब संचालक ने पैसे देने से इनकार किया तो तीनों महिलाएं उसके निजी ऑफिस में घुस गईं और लात-घूंसों व चप्पलों से मारपीट कर दी। घटना में संचालक घायल हो गया। डीसीपी करण शर्मा ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया। थाना जयसिंहपुरा खोर के थानाधिकारी मुकेश कुमारr सहित पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए तीनों महिलाओं को गिरफ्तार किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *