जानकीपुरम में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला:जेई को कुत्ते से कटवाया, बिजली कर्मियों ने थाने का किया घेराव

जानकीपुरम में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला:जेई को कुत्ते से कटवाया, बिजली कर्मियों ने थाने का किया घेराव

लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला हो गया। बुधवार शाम करीब 6 बजे चेकिंग के दौरान उपभोक्ता और उसके साथियों ने जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने जूनियर इंजीनियर को कुत्ते से भी कटवा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ये था पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक बिजली विभाग की टीम इलाके में बिजली चोरी की शिकायतों की जांच करने पहुंची थी। इसी दौरान एक उपभोक्ता के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई। कार्रवाई का विरोध करते हुए उपभोक्ता और उसके सहयोगियों ने टीम के साथ अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार पर हमला कर दिया गया। पुलिस ने शुरू की जांच हमले में घायल जूनियर इंजीनियर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश है। विभागीय अधिकारियों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना से गुस्साए बिजली कर्मियों ने थाने का घेराव कर दिया। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *