IPL 2026 Eliminator: क्या इंजर्ड रियान पराग सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नहीं खेलेंगे एलिमिनेटर? पहले ही खुद को बता चुके हैं अनफिट

IPL 2026 Eliminator: क्या इंजर्ड रियान पराग सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नहीं खेलेंगे एलिमिनेटर? पहले ही खुद को बता चुके हैं अनफिट

Riyan Parag hamstring injury: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में आज 27 मई को रॉयल्‍स मुल्‍लानपुर के महाराजा मुल्‍लानपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइसर्ज हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबला खेलने उतरेगी, ताकि अपनी दूसरी ट्रॉफी की ओर एक कदम और बढ़ा सके। आज रात को जीत उसे 29 मई को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ क्वालीफायर 2 में जगह दिला देगी। लेकिन, उसके लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय रियान पराग की फिटनेस है, जो इस सीजन पिछले कुछ मैचों में नहीं खेल पाए हैं।

हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे रियान पराग

अगर रियान पराग नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह पहले की तरह यशस्‍वी जायसवाल टीम की कमान संभालेंगे। दरअसल, पराग सीजन के दूसरे हिस्से से हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्‍थान रॉयल्‍स के मैच में नहीं खेल पाए थे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम में वापसी के बाद भी उन्हें सावधानी से चलते हुए देखा गया था।

‘मैं निश्चित रूप से फिट नहीं’

मुंबई इंडियंस मैच के बाद पराग ने ब्रॉडकास्टर्स से कहा था कि मैं निश्चित रूप से फिट नहीं हूं। मुझे आज नहीं खेलना था, मुझे कोई और गेम नहीं खेलना है। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि क्या वह आने वाले मैचों में खेलेंगे, तो उन्होंने जवाब दिया, हां, बिल्कुल।

दसुन शनाका बोले- पराग और जडेजा को कुछ दिक्कतें हैं

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले से पहले दसुन शनाका ने भी दोहराया कि रियान पराग और रवींद्र जडेजा को कुछ दिक्कतें हैं, लेकिन उन्होंने थोड़ी देर चुप रहने के बाद कहा कि उम्मीद है वे ठीक हो जाएंगे। मैच से पहले कयास लगाए जा रहे हैं कि पराग इम्‍पैक्‍ट सब के रूप में भी खेल सकते हैं।

जडेजा की जगह रवि बिश्‍नोई को मिल सकता है मौका

बता दें कि ट्रेनिंग के आखिर में जडेजा ने एक पैड पहनकर हल्के थ्रोडाउन किए, इससे पहले उन्होंने कुछ पेस ऑन-ऑफ के साथ आराम से बॉलिंग की थी। वह उपलब्‍ध नहीं हो पाते हैं, तो रवि बिश्नोई की वापसी हो सकती है, जिन्‍होंने पिछली शाम लंबा स्पेल किया था। एक एक्स्ट्रा सीम ऑप्शन के तौर पर उनके पास संदीप शर्मा भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *