घोघरा वॉटरफॉल में रील बनाते 2 बच्चे डूबे:नहाते समय गहरे पानी में गए; बहनों के साथ पिकनिक मनाने गए थे

घोघरा वॉटरफॉल में रील बनाते 2 बच्चे डूबे:नहाते समय गहरे पानी में गए; बहनों के साथ पिकनिक मनाने गए थे

छिंदवाड़ा जिले के चौरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलखेड़ा स्थित घोघरा वॉटरफॉल में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां घूमने आए दो बच्चे पानी में डूब गए। सूचना मिलते ही चौरई पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक डूबने वाले बच्चों की पहचान 14 वर्षीय गौरव डेहरिया और 17 वर्षीय विनायक गुप्ता के रूप में हुई है। दोनों बच्चे छिंदवाड़ा निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे अपनी बहनों के साथ घोघरा वॉटरफॉल घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान वे पानी के पास रील बना रहे थे, तभी अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद चौरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। देर शाम तक दोनों बच्चों की तलाश जारी रही। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने लोगों से बारिश के मौसम में वॉटरफॉल और गहरे जलाशयों के पास सावधानी बरतने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *