पटना- आवास बोर्ड के जमीन विवाद में भिड़े 2 पक्ष:डॉक्टर का दावा- गोली चली, मेरे पैर में लगा है छर्रा, पुलिस बोली- कोई फायरिंग नहीं हुई

पटना- आवास बोर्ड के जमीन विवाद में भिड़े 2 पक्ष:डॉक्टर का दावा- गोली चली, मेरे पैर में लगा है छर्रा, पुलिस बोली- कोई फायरिंग नहीं हुई

राजीवनगर इलाके में आवास बोर्ड की जमीन को लेकर 2 पक्षों में विवाद हुआ है। एक पक्ष ने इस दौरान गोलीबारी होने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। घटना रोड नंबर 8 की है। सबसे पहले घटना की जानकारी दीघा थाने को हुई। पुलिस पीड़ित के दीघा थाना इलाके के 95 पिलर के पास घर पर पहुंचकर छानबीन की। दीघा थानेदार से डॉक्टर रमेश ने टेलीफोन से बातचीत की। उसने बताया कि जमीन संबंधी विवाद में राजीव नगर इलाके में गोली चली है। पूरी जानकारी लेने के बाद दीघा थानेदार लौट गए। प्लॉट खरीदने को लेकर है विवाद एक पक्ष के डॉक्टर रमेश ने बताया कि डेंटल डॉक्टर हैं। घर पर ही शोभा डेंटल क्लीनिक चलाते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले राजीव नगर इलाके में एक प्लॉट खरीदा था। जिसे लेकर कुछ लोगों के द्वारा उन्हें मना किया जा रहा था। इसके बावजूद उन्होंने प्लॉट खरीद लिया। इसे लेकर पिछले एक महीने से धमकी दे रहे थे। रंगदारी के तौर पर रुपए की मांग कर रहे थे। मैं आज अपने प्लॉट पर चारदीवारी करा रहा था। इसी बीच जो लोग मना कर रहे थे, प्लॉट पर पहुंचकर मेरे ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। 3 राउंड फायरिंग की। जिसमें छर्रा मुझे भी लगा है। पुलिस बोली- गोली नहीं चली है SDPO लॉ एंड ऑर्डर 2 दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर जाकर लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि गोली नहीं चली है। विवादित प्लॉट पर पहले से विवाद चला आ रहा था। उसी प्लॉट पर दो पक्षों के बीच आज लड़ाई हुई है। गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। पीड़िता के आवेदन के आधार पर कार्रवाई होगी। सिर्फ मारपीट हुई है। आवास बोर्ड के द्वारा सुबह में ही प्लॉट को खाली कराया गया था। उसी प्लॉट पर दो पक्ष आपस में भीड़ गए। राजीवनगर इलाके में आवास बोर्ड की जमीन को लेकर 2 पक्षों में विवाद हुआ है। एक पक्ष ने इस दौरान गोलीबारी होने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। घटना रोड नंबर 8 की है। सबसे पहले घटना की जानकारी दीघा थाने को हुई। पुलिस पीड़ित के दीघा थाना इलाके के 95 पिलर के पास घर पर पहुंचकर छानबीन की। दीघा थानेदार से डॉक्टर रमेश ने टेलीफोन से बातचीत की। उसने बताया कि जमीन संबंधी विवाद में राजीव नगर इलाके में गोली चली है। पूरी जानकारी लेने के बाद दीघा थानेदार लौट गए। प्लॉट खरीदने को लेकर है विवाद एक पक्ष के डॉक्टर रमेश ने बताया कि डेंटल डॉक्टर हैं। घर पर ही शोभा डेंटल क्लीनिक चलाते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले राजीव नगर इलाके में एक प्लॉट खरीदा था। जिसे लेकर कुछ लोगों के द्वारा उन्हें मना किया जा रहा था। इसके बावजूद उन्होंने प्लॉट खरीद लिया। इसे लेकर पिछले एक महीने से धमकी दे रहे थे। रंगदारी के तौर पर रुपए की मांग कर रहे थे। मैं आज अपने प्लॉट पर चारदीवारी करा रहा था। इसी बीच जो लोग मना कर रहे थे, प्लॉट पर पहुंचकर मेरे ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। 3 राउंड फायरिंग की। जिसमें छर्रा मुझे भी लगा है। पुलिस बोली- गोली नहीं चली है SDPO लॉ एंड ऑर्डर 2 दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर जाकर लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि गोली नहीं चली है। विवादित प्लॉट पर पहले से विवाद चला आ रहा था। उसी प्लॉट पर दो पक्षों के बीच आज लड़ाई हुई है। गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। पीड़िता के आवेदन के आधार पर कार्रवाई होगी। सिर्फ मारपीट हुई है। आवास बोर्ड के द्वारा सुबह में ही प्लॉट को खाली कराया गया था। उसी प्लॉट पर दो पक्ष आपस में भीड़ गए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *