समस्तीपुर में सैनिक कल्याण कार्यालय का उद्घाटन:पूर्व सैनिकों-विधवाओं की समस्याओं का होगा समाधान, योजनाओं का फायदा मिलेगा

समस्तीपुर में सैनिक कल्याण कार्यालय का उद्घाटन:पूर्व सैनिकों-विधवाओं की समस्याओं का होगा समाधान, योजनाओं का फायदा मिलेगा

समस्तीपुर में भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं और वीरांगनाओं की समस्याओं के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। शहर में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का उद्घाटन जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीरांगनाएं और उनके परिजन उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि यह कार्यालय भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ अब इस कार्यालय के माध्यम से आसानी से उपलब्ध कराया जाएगा, जिनमें पेंशन, चिकित्सा सुविधा, पुनर्वास, शिक्षा सहायता और रोजगार शामिल हैं। सैनिक परिवारों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध प्रशासन कुशवाहा ने आगे कहा कि सैनिक देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं। ऐसे में सेवानिवृत्ति के बाद उनके सम्मान और सुविधा का पूरा ध्यान रखना समाज और प्रशासन की जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन सैनिक परिवारों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। इस कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर दिलीप कुमार, जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी दरभंगा-सह-समस्तीपुर कमांडर रामजी राय (सेवानिवृत्त), प्रचारक ईटीएस समस्तीपुर विंग कमांडर राम सकल सिंह (सेवानिवृत्त) और धनुर्धरण समिति के उपाध्यक्ष कमांडर विनय कुमार वीएसएम (सेवानिवृत्त) भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने इस पहल को सैनिक समुदाय के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। कार्यक्रम के दौरान जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कमांडर रामजी राय ने उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं एवं वीरांगनाओं को सैनिक कल्याण विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि कार्यालय के माध्यम से सैनिक परिवारों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने सभी आगंतुकों और उपस्थित पूर्व सैनिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यालय के सफल संचालन में सहयोग देने की अपील की। समस्तीपुर में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का उद्घाटन सैनिक समुदाय के लिए एक बड़ी और सराहनीय पहल माना जा रहा है। समस्तीपुर में भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं और वीरांगनाओं की समस्याओं के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। शहर में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का उद्घाटन जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीरांगनाएं और उनके परिजन उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि यह कार्यालय भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ अब इस कार्यालय के माध्यम से आसानी से उपलब्ध कराया जाएगा, जिनमें पेंशन, चिकित्सा सुविधा, पुनर्वास, शिक्षा सहायता और रोजगार शामिल हैं। सैनिक परिवारों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध प्रशासन कुशवाहा ने आगे कहा कि सैनिक देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं। ऐसे में सेवानिवृत्ति के बाद उनके सम्मान और सुविधा का पूरा ध्यान रखना समाज और प्रशासन की जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन सैनिक परिवारों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। इस कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर दिलीप कुमार, जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी दरभंगा-सह-समस्तीपुर कमांडर रामजी राय (सेवानिवृत्त), प्रचारक ईटीएस समस्तीपुर विंग कमांडर राम सकल सिंह (सेवानिवृत्त) और धनुर्धरण समिति के उपाध्यक्ष कमांडर विनय कुमार वीएसएम (सेवानिवृत्त) भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने इस पहल को सैनिक समुदाय के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। कार्यक्रम के दौरान जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कमांडर रामजी राय ने उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं एवं वीरांगनाओं को सैनिक कल्याण विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि कार्यालय के माध्यम से सैनिक परिवारों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने सभी आगंतुकों और उपस्थित पूर्व सैनिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यालय के सफल संचालन में सहयोग देने की अपील की। समस्तीपुर में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का उद्घाटन सैनिक समुदाय के लिए एक बड़ी और सराहनीय पहल माना जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *