किशनगंज न्यायालय परिसर में एक अधिवक्ता के साथ उनके मुवक्किल और उसके पिता द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से अधिवक्ताओं में नाराजगी है। रहमत नगर निवासी अधिवक्ता तजमीन रजा उर्फ गुड्डू ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 23 मई को वे मुकदमा संख्या जीआर नंबर 687/2018 में पैरवी के लिए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) की अदालत में पहुंचे थे। उस दौरान उनके मुवक्किल तेतरिया रैली गोला निवासी आदित्य स्वर्णकार और उसके पिता दिलीप नारायण स्वर्णकार भी न्यायालय परिसर में मौजूद थे। गाली-गलौज का विरोध करने पर किया मारपीट अधिवक्ता के अनुसार, अदालत की कार्यवाही समाप्त होने के बाद जब वे न्यायालय कक्ष से बाहर निकलकर बरामदे में पहुंचे, तभी दोनों पिता-पुत्र उनसे उलझ गए। आरोप है कि उन्होंने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद अन्य अधिवक्ता और न्यायालय कर्मी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित अधिवक्ता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। न्यायालय परिसर में हुई इस घटना को लेकर अधिवक्ताओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। किशनगंज न्यायालय परिसर में एक अधिवक्ता के साथ उनके मुवक्किल और उसके पिता द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से अधिवक्ताओं में नाराजगी है। रहमत नगर निवासी अधिवक्ता तजमीन रजा उर्फ गुड्डू ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 23 मई को वे मुकदमा संख्या जीआर नंबर 687/2018 में पैरवी के लिए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) की अदालत में पहुंचे थे। उस दौरान उनके मुवक्किल तेतरिया रैली गोला निवासी आदित्य स्वर्णकार और उसके पिता दिलीप नारायण स्वर्णकार भी न्यायालय परिसर में मौजूद थे। गाली-गलौज का विरोध करने पर किया मारपीट अधिवक्ता के अनुसार, अदालत की कार्यवाही समाप्त होने के बाद जब वे न्यायालय कक्ष से बाहर निकलकर बरामदे में पहुंचे, तभी दोनों पिता-पुत्र उनसे उलझ गए। आरोप है कि उन्होंने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद अन्य अधिवक्ता और न्यायालय कर्मी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित अधिवक्ता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। न्यायालय परिसर में हुई इस घटना को लेकर अधिवक्ताओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।


