भाइयों और परिजन ने मुखिया पर किया जानलेवा हमला:लखीसराय में बहनों के साथ मारपीट कर रहे थे भाई, बीच-बचाव करने गए थे

लखीसराय के सूर्यगढ़ा प्रखंड की अबगील रामपुर पंचायत में वर्तमान मुखिया मोहम्मद कलीम पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में उनके सगे भाई और परिवार के अन्य सदस्य शामिल थे। गंभीर रूप से घायल मुखिया का इलाज बेगूसराय में चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, मोहम्मद कलीम और उनके भाइयों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। घटना के दिन उनकी दो बहनें इटवा से अपनी बीमार मां से मिलने घर आई थीं। आरोप है कि भाइयों को बहनों का घर आना पसंद नहीं आया। उन्होंने इसका विरोध करते हुए बहनों के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। बहनों की चीख-पुकार सुनकर मुखिया मोहम्मद कलीम बीच-बचाव करने पहुंचे। लोहे की वस्तु से नाक पर किया वार इसी दौरान उनके सगे भाई गुड्डू मियां, एक अन्य भाई, उनके पुत्रों और पत्नियों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। बताया गया कि लोहे की वस्तु से उनके नाक पर कई वार किए गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में उनके सीने पर भी चोटें आई हैं। हमले के बाद परिजनों ने मुखिया को तत्काल सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखीसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर किया, लेकिन परिजन बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय ले गए। आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई मेदनी चौकी थाना अध्यक्ष चिरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली है। प्रथम दृष्टया यह आपसी घरेलू विवाद का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लखीसराय के सूर्यगढ़ा प्रखंड की अबगील रामपुर पंचायत में वर्तमान मुखिया मोहम्मद कलीम पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में उनके सगे भाई और परिवार के अन्य सदस्य शामिल थे। गंभीर रूप से घायल मुखिया का इलाज बेगूसराय में चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, मोहम्मद कलीम और उनके भाइयों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। घटना के दिन उनकी दो बहनें इटवा से अपनी बीमार मां से मिलने घर आई थीं। आरोप है कि भाइयों को बहनों का घर आना पसंद नहीं आया। उन्होंने इसका विरोध करते हुए बहनों के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। बहनों की चीख-पुकार सुनकर मुखिया मोहम्मद कलीम बीच-बचाव करने पहुंचे। लोहे की वस्तु से नाक पर किया वार इसी दौरान उनके सगे भाई गुड्डू मियां, एक अन्य भाई, उनके पुत्रों और पत्नियों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। बताया गया कि लोहे की वस्तु से उनके नाक पर कई वार किए गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में उनके सीने पर भी चोटें आई हैं। हमले के बाद परिजनों ने मुखिया को तत्काल सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखीसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर किया, लेकिन परिजन बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय ले गए। आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई मेदनी चौकी थाना अध्यक्ष चिरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली है। प्रथम दृष्टया यह आपसी घरेलू विवाद का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *