Byju’s के फाउंडर Raveendran को सिंगापुर की कोर्ट ने सुनाई 6 महीने की जेल की सजा, साथ ही देना होगा 70,500 डॉलर का जुर्माना

Byju’s के फाउंडर Raveendran को सिंगापुर की कोर्ट ने सुनाई 6 महीने की जेल की सजा, साथ ही देना होगा 70,500 डॉलर का जुर्माना

Byju’s के संस्थापक बायजू रवींद्रन को सिंगापुर की एक अदालत ने 6 माह की जेल की सजा सुनाई है। अदालत ने एक मामले की जांच में पाया कि रवींद्रन ने अप्रैल 2024 से अपनी संपत्तियों से जुड़े मामले में कोर्ट की अवमानना की है। इसके साथ ही कोर्ट ने उन्हें 90,000 सिंगापुर डॉलर यानी करीब 70,500 अमेरिकी डॉलर का कानूनी खर्च चुकाने और सरेंडर करने को कहा है। इसके अलावा रवींद्रन को Beeaar Investco Pte पर अपना कानूनी अधिकार साबित करने वाले दस्तावेज जमा करने को कहा है।

कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ने की थी शिकायत

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगापुर में रवींद्रन के खिलाफ कार्रवाई कतर इनवेस्टमेंट अथॉरिटी (Qatar Investment Authority) की सहायक कंपनी कतर होल्डिंग्स की शिकायत पर हुई है। कतर होल्डिंग्स ने Byju’s में उस समय निवेश किया था, जब वह छंटनी और डाउनसाइजिंग का सामना कर रही थी।

सिंगापुर के अलावा अमेरिका में भी रवींद्रन मुश्किलों में हैं। वहां कर्जदाता 1.2 अरब डॉलर के डूबे हुए लोन की वसूली की कोशिश कर रहे हैं। Byju’s, जिसे Think & Learn Pvt Ltd के नाम से रजिस्टर किया गया था, कभी भारत की सबसे बड़ी एडटेक कंपनी थी और रवींद्रन को अरबपति बना चुकी थी।

खबर अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *