समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच और कार्यशैली ही सक्सेस मंत्र

आईटीएम यूनिवर्सिटी में थ्री-एमपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी का सीएटीसी-33 कैंप शुरू हो चुका है। शुभारंभ सत्र में कैंप कमांडेंट कर्नल पुष्पिंदर कौर, डिप्टी कमांडेंट लेफ्टिनेंट अमनदीप कौर, सूबेदार मेजर बलवान सिंह और सूबेदार मेजर देशराज सिंह की मौजूदगी रही। कैंप में अलग-अलग जिलों एवं शैक्षणिक संस्थानों से आई 466 गर्ल्स कैडेट्स भाग ले रही हैं। कैडेट्स ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर उन्हें आत्मनिर्भर बनने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरित करते हैं। कैंप के दौरान ड्रिल प्रशिक्षण, शारीरिक दक्षता अभ्यास, मैप रीडिंग, फायरिंग, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व कौशल, सांस्कृतिक गतिविधियां, समूह चर्चा, आपदा प्रबंधन एवं सामाजिक जागरूकता संबंधी कार्यक्रम होंगे। सीएटीसी-33 कैंप का उद्घाटन करते हुए कैंप कमांडेंट कर्नल पुष्पिंदर कौर ने कहा कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने का सर्वोत्तम मंच है। शिविर के दौरान प्राप्त प्रशिक्षण कैडेट्स को न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाएगा, बल्कि मानसिक रूप से भी अधिक सक्षम एवं जिम्मेदार नागरिक बनने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कैडेट्स से कहा कि वे शिविर के प्रत्येक प्रशिक्षण सत्र एवं गतिविधि में पूर्ण समर्पण, अनुशासन और टीम भावना के साथ सहभागिता करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *