गाजियाबाद में निर्माणाधीन स्कूल की दीवार धंसी:मिट्टी में दबने से 2 मजदूरों की मौत, तीनों छत्तीसगढ़ के रहने वाले

गाजियाबाद में निर्माणाधीन स्कूल की दीवार धंसी:मिट्टी में दबने से 2 मजदूरों की मौत, तीनों छत्तीसगढ़ के रहने वाले

गाजियाबाद में मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों मजदूर मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। गाजियाबाद में मजदूरी कर रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल और निर्माण स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। घटना सनसिटी थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर में हुई। अब जानिए पूरा मामला… सनसिटी इलाके में एक प्राइवेट स्कूल बन रहा है। अचानक मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया। उस समय 3 मजदूर गड्ढे में खुदाई कर रहे थे। वे तीनों मलबे में दब गए। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और कर्मचारियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद तीनों मजदूरों को बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में पास के मणिपाल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद सूरज चौहान और रामजी शाह नामक दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। तीसरे घायल मजदूर ओमप्रकाश की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि खुदाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजामों की भी जांच की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर निर्माण स्थलों पर मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *