सीवान के जामो थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में पट्टीदारों के बीच पुराना विवाद बीते सोमवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। धारदार हथियार से हुए हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है तथा गांव में एहतियातन पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। घात लगाए लोगों ने किया हमला मृतका की पहचान जलालपुर गांव निवासी सुरेश दुबे की 61 वर्षीय पत्नी तारा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम तारा देवी का छोटा पुत्र सुजीत कुमार उर्फ विशाल दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे पट्टीदारों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। पुत्र के शोर मचाने पर बचाव के लिए तारा देवी और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियार से तारा देवी और उसके पुत्र पर हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव करते हुए घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में भी हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। पटना में इलाज के दौरान मंगलवार को तारा देवी की मौत हो गई। वहीं उनका पुत्र अब भी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जामो थाना पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जामो थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि घटना के बाद घायलों को तत्काल इलाज के लिए भेजा गया था। मंगलवार को महिला की मौत की सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। उन्होंने कहा कि मृतका के पुत्र के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीवान के जामो थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में पट्टीदारों के बीच पुराना विवाद बीते सोमवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। धारदार हथियार से हुए हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है तथा गांव में एहतियातन पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। घात लगाए लोगों ने किया हमला मृतका की पहचान जलालपुर गांव निवासी सुरेश दुबे की 61 वर्षीय पत्नी तारा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम तारा देवी का छोटा पुत्र सुजीत कुमार उर्फ विशाल दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे पट्टीदारों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। पुत्र के शोर मचाने पर बचाव के लिए तारा देवी और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियार से तारा देवी और उसके पुत्र पर हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव करते हुए घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में भी हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। पटना में इलाज के दौरान मंगलवार को तारा देवी की मौत हो गई। वहीं उनका पुत्र अब भी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जामो थाना पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जामो थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि घटना के बाद घायलों को तत्काल इलाज के लिए भेजा गया था। मंगलवार को महिला की मौत की सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। उन्होंने कहा कि मृतका के पुत्र के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।


