भभुआ नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 में एक युवक ने खुद को धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल कर लिया। वाराणसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मरहूम अजीज राईन के पुत्र सगीर राईन के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी रोजी उर्फ अनवरी प्रवीन ने पुलिस को जानकारी दी। पत्नी ने बताया कि सगीर के किसी अन्य महिला के साथ संबंध थे। वह महिला सगीर के साथ रिश्ता खत्म करना चाहती थी। धारदार हथियार से अपने शरीर पर कई वार कर लिए
पत्नी के अनुसार, महिला सगीर के साथ संबंध रखने से इनकार कर रही थी, जिसके बाद सगीर अक्सर खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता था। इसी कारण महिला सगीर के संपर्क में बनी हुई थी। जब महिला ने स्पष्ट रूप से संबंध रखने से पूरी तरह इनकार कर दिया, तो सगीर ने धारदार हथियार से अपने शरीर पर कई वार कर लिए। परिजन उसे लहूलुहान अवस्था में भभुआ सदर अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। भभुआ नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 में एक युवक ने खुद को धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल कर लिया। वाराणसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मरहूम अजीज राईन के पुत्र सगीर राईन के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी रोजी उर्फ अनवरी प्रवीन ने पुलिस को जानकारी दी। पत्नी ने बताया कि सगीर के किसी अन्य महिला के साथ संबंध थे। वह महिला सगीर के साथ रिश्ता खत्म करना चाहती थी। धारदार हथियार से अपने शरीर पर कई वार कर लिए
पत्नी के अनुसार, महिला सगीर के साथ संबंध रखने से इनकार कर रही थी, जिसके बाद सगीर अक्सर खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता था। इसी कारण महिला सगीर के संपर्क में बनी हुई थी। जब महिला ने स्पष्ट रूप से संबंध रखने से पूरी तरह इनकार कर दिया, तो सगीर ने धारदार हथियार से अपने शरीर पर कई वार कर लिए। परिजन उसे लहूलुहान अवस्था में भभुआ सदर अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


