सोंडवा में 4.83 लाख की शराब पकड़ाई:ओझड़ गांव के मकान पर दबिश, 99 पेटी अवैध शराब बरामद

सोंडवा में 4.83 लाख की शराब पकड़ाई:ओझड़ गांव के मकान पर दबिश, 99 पेटी अवैध शराब बरामद

आलीराजपुर जिले के सोंडवा थाना क्षेत्र के ग्राम ओझड़ में आबकारी विभाग ने एक मकान पर दबिश देकर करीब 4 लाख 83 हजार रुपये की अवैध शराब जब्त की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई के दौरान कुल 99 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। इसमें 49 पेटी देशी दुबारा और 50 पेटी गोवा ब्रांड की शराब शामिल है। जिस मकान से यह शराब जब्त की गई, वह भेरसिंह ओहरिया का बताया जा रहा है। हालांकि, दबिश के दौरान कई लोग मौके से फरार हो गए। आबकारी विभाग मामले की जांच में जुट गया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। विभाग की इस सप्ताह में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 23 मई को करीब 65 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की गई थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *