हैरान कर देने वाला रिकॉर्ड! गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए हैं 8 मैच, हर बार दोहराई गई एक ही कहानी

हैरान कर देने वाला रिकॉर्ड! गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए हैं 8 मैच, हर बार दोहराई गई एक ही कहानी

RCB vs GT Stats: आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। इन दोनों टीमों ने अब तक 8 मुकाबले खेले हैं और इन 8 मैचों में जीत का पैटर्न अब तक नहीं बदला है। 

IPL 2026 RCB vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच 2 मुकाबले खेले गए, जिसमें दोनों टीमों को एक-एक जीत मिली। ओवरऑल रिकॉर्ड में भी दोनों टीमें लगभग बराबरी पर रही हैं। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने जहां 14 में से 9 मैच जीतकर 18 अंक हासिल किए, वहीं आरसीबी ने भी 14 में से 9 मुकाबले जीतकर 18 अंक अपने नाम किए।

8 मैचों से नहीं बदला पैटर्न

अब दोनों टीमें क्वालीफायर-1 में आमने-सामने होंगी, लेकिन इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के बीच आईपीएल में एक ऐसा पैटर्न देखने को मिला है, जो दूसरे किसी मुकाबले में देखने को नहीं मिला। दरअसल, आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं और सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि हर बार मुकाबला उसी टीम ने जीता है, जिसने पहले गेंदबाजी की है।

यानी इन दोनों टीमों के बीच आज तक एक भी मैच ऐसी टीम ने नहीं जीत पाई, जिसने लक्ष्य को डिफेंड किया हो। 8 में से 4 मुकाबले आरसीबी ने जीते हैं, जबकि 4 मैच गुजरात टाइटंस ने अपने नाम किए हैं, लेकिन सभी मुकाबलों में जीत पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को ही मिली है। ऐसे में धर्मशाला में खेले जाने वाले क्वालीफायर-1 मुकाबले में टॉस काफी अहम साबित हो सकता है। अब देखना यह होगा कि क्या इस बार भी वही पुराना पैटर्न जारी रहता है या फिर कोई टीम पहली बार लक्ष्य डिफेंड करते हुए जीत दर्ज कर इतिहास बदलती है।

कैसा रहा है GT vs RCB का इतिहास

दोनों टीमें पहली बार साल 2022 में आमने-सामने हुई थीं, जिसे RCB ने 8 विकेट से अपने नाम कर लिया था। इसके बाद उसी सीजन खेले गए दूसरे मुकाबले में GT ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया था। इसके बाद 2023 और 2025 में दोनों टीमें एक-एक बार आमने-सामने हुई थीं और दोनों मुकाबले गुजरात टाइटंस ने जीते थे। वहीं 2024 में खेले गए दोनों मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम रहे। 2026 सीजन में अब तक दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हो चुके हैं और एक-एक मुकाबला दोनों टीमों के नाम रहा है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *