अयोध्या में सैदपुर बनी नई पुलिस चौकी:अपराध की रोकथाम में मदद मिलेगी, 43 गांवों के लोगों को होगा फायदा

अयोध्या में सैदपुर बनी नई पुलिस चौकी:अपराध की रोकथाम में मदद मिलेगी, 43 गांवों के लोगों को होगा फायदा

अयोध्या में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर थाना बाबा बाजार क्षेत्र में नई अस्थाई पुलिस चौकी “सैदपुर” बनाने का आदेश जारी किया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नई चौकी बनने से इलाके में पुलिस की मौजूदगी बढ़ेगी और ग्रामीणों को छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। लोगों को शिकायत दर्ज कराने, विवादों के निस्तारण और आपात स्थिति में जल्द पुलिस सहायता मिल सकेगी। अपराध नियंत्रण और गश्त पर रहेगा फोकस पुलिस विभाग का कहना है कि चौकी सैदपुर का गठन बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई के उद्देश्य से किया गया है। इसके साथ ही इलाके में गश्त और निगरानी व्यवस्था भी मजबूत की जाएगी। कई गांव और पुरवे होंगे शामिल नई चौकी के अंतर्गत सैदपुर, पाण्डेय का पुरवा, करौदी, महमदनगर, छोटा गनेशपुर, खरीका, जलालपुर, बाकरपुर, बासगांव, अमराईगांव, दुल्लामऊ, लोधौरा समेत दर्जनों गांव और पुरवे शामिल किए गए हैं। ग्रामीणों ने फैसले का किया स्वागत स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है। ग्रामीणों का कहना है कि नई चौकी बनने से अपराधों पर नियंत्रण लगेगा और लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आगे भी ऐसे कदम उठाए जाते रहेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *