नीमच में पेयजल स्रोतों की शुद्धता की जांच शुरू:नपा ने लिए सैंपल, लैब भेजी जाएगी रिपोर्ट; शहरभर में चलेगा अभियान

नीमच में पेयजल स्रोतों की शुद्धता की जांच शुरू:नपा ने लिए सैंपल, लैब भेजी जाएगी रिपोर्ट; शहरभर में चलेगा अभियान

सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर पूरे मध्य प्रदेश में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी के तहत नीमच नगर पालिका भी पेयजल स्रोतों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय हो गई है। सीएमओ दुर्गा बामनिया के निर्देशों पर मंगलवार को नगर पालिका की पेयजल शाखा की टीम वार्ड नंबर 28 स्थित हुडको कॉलोनी पहुंची। टीम ने घरों और सार्वजनिक जलस्रोतों से पानी के सैंपल लिए। मौके पर ही पानी का टीडीएस, क्लोरीन की मात्रा और बैक्टीरिया की शुरुआती जांच की गई। यह अभियान शहर के सभी इलाकों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पेयजल शाखा के सुरेश पवार ने अपनी टीम के साथ यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि मौके पर जांच के अलावा, इन सैंपल्स को विस्तृत रिपोर्ट के लिए प्रयोगशाला भी भेजा जाएगा, ताकि पानी की गुणवत्ता का सटीक आकलन हो सके। नगर पालिका प्रशासन के अनुसार, यह अभियान सिर्फ एक वार्ड तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में शहर के अन्य सभी वार्डों और जलस्रोतों पर भी पानी की सैंपलिंग और जांच लगातार जारी रहेगी, जिससे शहरवासियों को दूषित पानी की समस्या से बचाया जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *