जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर में आयोजित यज्ञ मेला के दौरान एक किशोरी तारामाची झूले पर बेहोश हो गई। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया गया है। किशोरी की पहचान मलयपुर निवासी नरेश मांझी की पुत्री छोटी कुमारी के रूप में हुई है। वह अपने रिश्तेदारों के साथ गोपालपुर यज्ञ मेला घूमने आई थी। तबीयत बिगड़ने के बाद बेहोश बताया गया कि छोटी कुमारी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तारामाची झूले पर चढ़ी थी। झूला शुरू होते ही कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई। घटना के बाद परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत झूला रुकवाया और किशोरी को नीचे उतारा। उसे तत्काल इलाज के लिए खैरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर खैरा स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया। यह घटना सोमवार और मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। सदर अस्पताल में डॉक्टर घनश्याम सुमन की निगरानी में किशोरी का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर में आयोजित यज्ञ मेला के दौरान एक किशोरी तारामाची झूले पर बेहोश हो गई। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया गया है। किशोरी की पहचान मलयपुर निवासी नरेश मांझी की पुत्री छोटी कुमारी के रूप में हुई है। वह अपने रिश्तेदारों के साथ गोपालपुर यज्ञ मेला घूमने आई थी। तबीयत बिगड़ने के बाद बेहोश बताया गया कि छोटी कुमारी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तारामाची झूले पर चढ़ी थी। झूला शुरू होते ही कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई। घटना के बाद परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत झूला रुकवाया और किशोरी को नीचे उतारा। उसे तत्काल इलाज के लिए खैरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर खैरा स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया। यह घटना सोमवार और मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। सदर अस्पताल में डॉक्टर घनश्याम सुमन की निगरानी में किशोरी का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।


