राजगढ़ जिले की खुजनेर तहसील के ग्राम खीमाखेड़ी निवासी अरुण शर्मा ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर का पद हासिल किया है। उन्होंने तमिलनाडु फॉरेस्ट अकादमी, कोयंबटूर से 18 माह का प्रशिक्षण ऑनर्स के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया है। अरुण शर्मा ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) परीक्षा उत्तीर्ण कर यह पद प्राप्त किया। वे गांव के निवासी एवं शिक्षक जगदीश प्रसाद शर्मा के छोटे पुत्र हैं। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उन्हें उज्जैन वृत्त में पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। उनकी इस उपलब्धि से खीमाखेड़ी गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे गांव के युवाओं के लिए प्रेरणादायक सफलता बताया है। अरुण के पिता, शिक्षक जगदीश प्रसाद शर्मा ने पुत्र की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। अरुण शर्मा की इस सफलता से खीमाखेड़ी गांव का नाम पूरे जिले में रोशन हुआ है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति नया उत्साह जगा रही है।


