Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में रक्षा ढांचे पर लगातार और व्यवस्थित हमले करने की धमकी दी है, साथ ही विदेशी नागरिकों को शहर छोड़ने की सलाह दी है। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, यह चेतावनी यूक्रेन के स्टारोबिल्स्क में हुए अब तक के सबसे घातक ड्रोन हमले के बाद जारी की गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई और 42 अन्य घायल हो गए।
रूसी विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘रूसी सशस्त्र बल अब कीव में यूक्रेन के रक्षा उद्योग से जुड़े प्रतिष्ठानों पर लगातार और व्यवस्थित हमले शुरू कर रहे हैं। इनमें ड्रोन डिजाइन, निर्माण, प्रोग्रामिंग और संचालन की तैयारी से जुड़े विशेष केंद्र शामिल हैं। कीव इन ड्रोन का इस्तेमाल नाटो विशेषज्ञों की मदद से करता है, जो उपकरण, खुफिया जानकारी और लक्ष्य निर्धारण डेटा उपलब्ध कराते हैं।’
रूसी विदेश मंत्रालय ने विदेशी नागरिकों से जल्द से जल्द कीव छोड़ने की अपील की। मंत्रालय ने कहा, चूंकि ये सैन्य और प्रशासनिक ढांचे कीव में अलग-अलग स्थानों पर फैले हुए हैं, इसलिए हम विदेशी नागरिकों, राजनयिक मिशनों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के कर्मचारियों को जल्द शहर छोड़ने की सलाह देते हैं। साथ ही कीव के निवासियों से अनुरोध है कि वे जेलेंस्की शासन की सैन्य और प्रशासनिक सुविधाओं के पास न जाएं।’
कीव ने ड्रोन क्षमता को बढ़ाया
हाल के महीनों में कीव ने ड्रोन क्षमता को काफी बढ़ाया है और रूसी ठिकानों, खासकर ऊर्जा ढांचे पर सफल हमलों का दावा किया है। रूस, जिसने चार साल पहले यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर हमला शुरू किया था और पूर्वी यूक्रेन के चार क्षेत्रों पर अपना दावा करता है। यूक्रेन इन हमलों को आतंकवाद करार देता रहा है। इसके जवाब में मॉस्को ने बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं।
इसके अलावा रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को आधिकारिक रूप से बताया कि रूसी सेना यूक्रेन द्वारा रूसी क्षेत्र में नागरिकों और नागरिक ढांचे पर किए गए हमलों के जवाब में कीव में यूक्रेनी सेना से जुड़े ठिकानों और निर्णय लेने वाले केंद्रों पर लगातार हमले कर रही है।
यूक्रेन के पास एंटी-बैलिस्टिक रक्षा क्षमता की कमी
वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि कीव के पास एंटी-बैलिस्टिक रक्षा क्षमता की कमी है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन इस दिशा में यूरोपीय साझेदारों के साथ काम कर रहा है। जेलेंस्की ने कहा, ‘हम यूक्रेन की हवाई सुरक्षा के लिए सभी साझेदारों के साथ काम कर रहे हैं। यह हमारी पहली प्राथमिकता है। ईरान युद्ध के कारण दुनिया भर में एंटी-बैलिस्टिक क्षमताओं की कमी हो गई है, लेकिन हमें समाधान तलाशने होंगे।’
उन्होंने आगे कहा, ‘हम यूरोप में पर्याप्त मात्रा में अपनी एंटी-बैलिस्टिक क्षमताओं के उत्पादन को तेज करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही हम अमेरिका के साथ भी बातचीत जारी रखेंगे ताकि यूक्रेन को समर्थन मिल सके।’





On May 25, Russia’s FM